Uncategorized

अब महिला को चांद पर भेजेगा NASA, 50 साल पहले रिजेक्ट हुई थी हिलेरी क्लिंटन की एप्लिकेशन

चांद पर जाने वाला अगला इंसान एक महिला हो सकती है। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर की डायरेक्टर डॉक्टर एलेन ओचोआ ने कहा कि 3 में से 1 संभावना ये है कि इस सदी में चांद पर अगला कदम किसी महिला का होगा। बता दें कि 1960 के दौर में नासा ने महिलाओं की एप्लिकेशन को ये कह के रिजेक्ट कर दिया था कि उसका चांद पर महिलाओं को भेजने का कोई प्लान नहीं है। जिन लोगों की एप्लिकेशन रिजेक्ट हुई थी उनमें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी थीं। हालांकि, तब से एजेंसी ने अपने काम करने के तरीकों में कई बदलाव किए हैं। 1983 में सैली राइड अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी महिला थीं। 2013 में भी नासा ने एलान किया था कि 8 एस्ट्रोनॉट्स (अंतरिक्ष यात्रियों) की क्लास में से आधी महिलाएं हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *