दुबई के ग्लोबल विलेज में 150 दिन में होंगे 12 हजार कल्चरल शो, 90 देशों से पहुंचे लोग
यूएई के दुबई में दुनिया का आधुनिक गांव बसाया गया है। यहां एक नवंबर से 22वां ग्लोबल विलेज शुरू हुआ है, जो 150 दिन तक चलेगा। इसमें 12 हजार कल्चरल शो होंगे। इस विलेज में भारत समेत 27 देशों के पैवेलियन हैं, जिनमें 75 संस्कृतियों को संजोया गया है। विलेज में 90 देशों के 10 हजार एग्जीबिटर्स शामिल हो रहे हैं। मकसद यूएई और दुनिया के देशों को सांस्कृतिक रूप से जोड़ना है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम भी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story
Visits:55