Uncategorized

पाई का नया मान 314 खरब अंक निकालकर वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया



टाेक्याे. किसी वृत्त यानी गाेलाकार की परिधि का मान बताने वाले पाई का निश्चित मान सामान्य ताैर पर 3.14 माना गया है। लेकिन अब जापान की एम्मा हारुका इवाओने पाई का मान दशमलव के बाद 314 खरब अंक निकालकर नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकाॅर्ड दशमलव के बाद 22 अरब अंक तक था। इवाअाे जापान में गूगल की कर्मचारी हैं।

उन्हाेंने कंपनी की क्लाउड कंप्यूटिंग की मदद से पाई का यह नया मान (वैल्यू) निकाला। इवाओ ने कहा कि जब मैं छाेटी थी, तभी पाई की पहेली काे सुलझाने काे लेकर साेचती थी। मैं अभी भी वास्तविकता को समायोजित करने की कोशिश कर रही हूं। रिकॉर्ड वास्तव में कठिन रहा है। पाई वह संख्या है, जो आपको तब मिलती है, जब आप किसी वृत्त की परिधि को उसके व्यास से विभाजित करते हैं। बता दें कि यह रिकॉर्ड पाई दिवस (14 मार्च) को बना है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


एम्मा हारुका इवाओ।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *