महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए आयोजित हुआ ‘वुमन ऑफ़ द फ्यूचर अवार्ड 2017’
जयपुर। वुमन ऑफ़ द फ्यूचर अवार्ड के तीसरे संस्करण का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रांड एम्बेसेडर कुनिका सदानंद ,अभिनेत्री कीर्ति कुलहारी ,टीवी कलाकार अनूप सोनी ,गायक रविंद्र उपाध्याय ,और लेखिका नंदिता पूरी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की प्रमुख सुमन शर्मा ,जयपुर महापौर अशोक लाहोटी और पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्या अतिथियों द्वारा द्धीप प्रज्ज्वलन से किया गया। बच्चों ने बेटी बचाओ का सन्देश देते प्लेकार्ड के साथ रेम्प वाक किया। अवार्ड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज में आर्थिक मदद करना था।कार्यक्रम सोलह से लेकर पैंसठ साल तक की महिलाओं का 15 केटेगरी में 65 महिलाओं का सम्मान किया गया। शिक्षा ,मीडिया ,एंटरप्रेन्योर ,प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कला और संस्कृति सहित कई क्षेत्रो को शामिल किया गया।