G-8QW5MM8L67

वुमन ऑफ़ द फ्यूचर अवार्ड 2017

बॉलीवुड तारिका कुनिका सदानंद और प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने वुमन ऑफ़ द फ्यूचर अवार्ड के तीसरे संस्करण की जानकारी दी

वुमन ऑफ़ द फ्यूचर अवार्ड 2017

ये अवार्ड समारोह 23 सितम्बर को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। अभिनेत्री और समारोह की एम्बेसेडर कुनिका सदानंद ने बताया कि पुरे भारत से 15 कैटेगरीज में इस साल 357 नॉमिनेशन मिले हैं जिसमे ग्यारह महिला सदस्यीय ज्यूरी ने सहमति जताई है। इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित मुंबई दिल्ली बंगलोर चंडीगढ़ यूपी गुजरात आदि स्थानों से आने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।
इस बार कार्यक्रम की थीम कैंसर जागरूकता रहेगी। और आने वाली आय से कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज में आर्थिक मदद दी जाएगी।
कार्यक्रम में कुनिका सदानंद के साथ सिने तारिका कीर्ति कुल्हारी टीवी कलाकार अनूप सोनी लेखिका नंदिता पूरी और अन्य जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

Visits:105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *