Uncategorized

हवाई में 100 साल से कम उम्र के लोगों के सिगरेट पीने पर बैन लगेगा, जल्द कानून बनेगा



वॉशिंगटन. अमेरिका का हवाई राज्य सिगरेट बंद करने की कोशिशों में जुटा है। सरकार ने इसके लिए सदन में एक कानून प्रस्तावित किया है। इससे आने वाले 5 सालों में सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। इस बिल को लाने वाली रिपब्लिकन नेता सिंथिया थिएलेन के मुताबिक, नई नीति के जरिए सरकार 2024 तक राज्य को पूरी तरह सिगरेट मुक्त करना चाहती है।

  1. तंबाकू के खिलाफ लड़ाई में हवाई ने बीते कुछ सालों में ही अहम कदम उठाए हैं। इनमें तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाना और इन्हें खरीदने की न्यूनतम उम्र 21 साल करना शामिल है। हालांकि, सिंथिया का कहना है कि पुराने सभी कानूनों में कुछ न कुछ कमी थी, जिनसे लोग बच निकलने के रास्ते भी तलाश लेते थे।

  2. सिंथिया के मुताबिक, सिगरेट बंद करने के लिए पिछले महीने जो कानून प्रस्तावित किया गया है उसमें सिगरेट को मानव इतिहास की सबसे खतरनाक वस्तु माना गया है। क्योंकि बाकी बीमारियों के मुकाबले सिगरेट की वजह से राज्य में ज्यादा मौतें और अक्षमता पैदा हुई हैं।

  3. अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह एक कठिन रास्ता है, लेकिन किसी को सही कदम उठाना होगा। इसलिए हमने ही इसका बीड़ा उठाया है।

  4. बिल के जरिए सिगरेट पीने की न्यूनतम उम्र कुछ चरणों में बढ़ाई जाएगी। 2020 में 30 साल से कम उम्र के लोग सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे। इसके बाद 2021 में 40, 2022 में 50, 2023 में 60 और 2024 में सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र 100 कर दी जाएगी।

  5. इस दौरान राज्य सरकार सिगरेट से मिलने वाले राजस्व नुकसान को मैनेज करने का तरीका भी निकाल लेगी। हालांकि, सिगरेट बैन का फैसला सिगार, चबाने वाली तंबाकू और ई-सिगरेट पर लागू नहीं होगा। 2010-11 में हवाई में 90 साल के ऊपर के व्यक्तियों की कुल जनसंख्या 0.8% थी। इस लिहाज से 2024 में सिगरेट की सेल लगभग बंद हो जाएगी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      सिम्बॉलिक फोटो।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *