Uncategorized

अमेजन को मार्च तिमाही में 25200 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा, एक साल में 120% इजाफा



वॉशिंगटन. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को जनवरी-मार्च में 3.6 अरब डॉलर (25,200 करोड़ रुपए) का मुनाफा हुआ है। यह अमेजन का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। यह पिछले साल की मार्च तिमाही के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। उस वक्त 1.63 अरब डॉलर (11,410 करोड़ रुपए) का प्रॉफिट हुआ था। अमेजन के तिमाही मुनाफे का पिछला रिकॉर्ड 3 अरब डॉलर का है जो अक्टूबर-दिसंबर 2018 में हुआ था।

  1. अमेजन की सेल्स ग्रोथ में कमी आई है लेकिन एडवरटाइजिंग, क्लाउड और थर्ड पार्टी सेलर सर्विसेज में प्रॉफिट बढ़ने से मुनाफे में इजाफा हुआ है। कंपनी का रेवेन्यू 17% बढ़कर 59.7 अरब डॉलर (4.17 लाख करोड़ रुपए) हो गया है। 2015 की पहली तिमाही के बाद यह सबसे कम ग्रोथ है। पिछले साल की मार्च तिमाही में 46% ग्रोथ दर्ज की गई थी।

  2. अमेजन की रेवेन्यू ग्रोथ

    तिमाहीनॉर्थ अमेरिका में रेवेन्यू ग्रोथइंटरनेशनल रेवेन्यू ग्रोथ
    जनवरी-मार्च 201917%9%
    जनवरी-मार्च 201846%34%
  3. बिजनेसरेवेन्यू ग्रोथ (जनवरी-मार्च 2019)रेवेन्यू ग्रोथ (जनवरी-मार्च 2018)
    एडवरटाइजिंग34%95%
    क्लाउड41%49%
  4. अप्रैल-जून तिमाही में इस योजना पर 80 करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। कंपनी प्राइम मेंबर्स को फिलहाल दो दिन की फ्री शिपिंग दे रही है। यानी दो दिन में प्राइम मेंबर्स को सामान पहुंचाने पर कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाता। अब इसे एक दिन करने की योजना है। यानी ऑर्डर के दिन ही सामान पहुंचाने पर भी कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा।

  5. रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली निजी कंपनी है। जनवरी-मार्च में कंपनी को 10,362 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। अमेजन का तिमाही मुनाफा रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रॉफिट का ढाई गुना है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *