Uncategorized

अलास्का में 7 तीव्रता के भूकंप के बाद 12 घंटे में 230 झटके, टुकड़ों में बंटा हाईवे



एंकरेज. अमेरिका के अलास्का के एंकरेज में शुक्रवार को 7 और 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप आए। इसके बाद सुनामी की वॉर्निंग जारी की गई। जिसे एक दिन बाद वापस ले लिया गया। शुक्रवार सुबह पहला झटका आया। इसके 12 घंटे तक 200 से ज्यादा झटके आए। दहशत में लोग इधर-उधर भागते रहे। जगह-जगह सड़कें और जमीन उखड़ गई या उनमें दरारें पड़ गईं। इस वजह से हाइवे पर हजारों गाड़ियां फंस गईं। सैकड़ों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे दर्जनों लोग जख्मी हुए हैं।

सबसे पहले सुबह साढ़े आठ बजे 7 तीव्रता का भूकंप आया। फिर 11 बजे और तगड़े झटके आए। इनमें 5 तीव्रता के 5 झटके और फिर शाम को 5.7 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली झटका आया। इस आपदा के बाद शहर के अस्पतालों में ऑपरेशन टाल दिए गए। फिलहाल डॉक्टर्स सिर्फ इमरजेंसी मामलों को देख रहे हैं। भूकंप से किसी जनहानि की खबर नहीं है। घायलों में एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह शहर में 1964 के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

हर साल 40 हजार भूकंप के झटके झेलता है अलास्का
अलास्का अमेरिका का सबसे ज्यादा भूकंप झेलने वाला राज्य है। हर साल यहां 40 हजार से ज्यादा झटके महसूस किए जाते हैं। अलास्का के दूसरे सबसे बड़े शहर एंकरेज की आबादी करीब तीन लाख है। यहां झटकों की वजह से कई इमारतें तबाह हो गईं। यहां गवर्नर बिल वॉकर ने इमरजेंसी लागू कर दी। इसके बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया है। शहर में मौजूद 1280 किमी लंबी ऑयल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों की बिजली भी गुल हुई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


अलास्का के एंकरेज में आए भूकंप से शहर का मुख्य हाईवे पूरी तरह तबाह हो गया।


एंकरेज में शुक्रवार से लेकर अब तक भूकंप के करीब 230 झटके महसूस किए जा चुके हैं।


हाईवे और कुछ प्रमुख सड़कें टूटने की वजह से शहर में आवाजाही बंद हो गई।


भूकंप की वजह से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और सुरक्षकर्मियों ने लोगों को खुली जगह में रहने के लिए कहा है।


भूकंप आने के बाद कार रोड से उतर कर बर्फ के ढेर पर गिर गई।


एंकरेज के गवर्नर ने शहर में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया।


भूकंप में अब तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।


इसे 1964 में आए भूकंप के बाद सबसे शक्तिशाली बताया जा रहा है।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *