Uncategorized

इंडोनेशिया में उड़ान के 13 मिनट बाद क्रैश हो गया था विमान, सवार थे 189 लोग, सर्चिंग जारी, लेकिन अब तक कोई भी जिंदा नहीं मिला



इंटरनेशनल डेस्क/जकार्ता: इंडोनेशिया के खोजी दल ने मंगलवार को लॉयन एयरलाइंस के विमान के कई टुकड़े ढूंढ निकाले। खोजी दल के प्रमुख मुहम्मद स्याउगी ने बताया कि टीम को काफी इंसानी अवशेष मिले हैं, जिन्हें 24 बैग में रखा गया है। डीएनए टेस्ट से पहचान के लिए अंगों को जकार्ता भेजा जाएगा। मलबा इकट्ठा करने के लिए सैकड़ों गोताखोरों को लगाया गया है। इंडोनेशियाई खोजी दल के प्रमुख मुहम्मद स्याउगी ने बताया कि मलबे में एक बच्चे के अवशेष भी मिले हैं। स्याउगी के मुताबिक, फिलहाल जो भी सामान पानी की सतह पर था, उसे इकट्ठा कर लिया गया।

अभी तक कोई जिंदा नहीं मिला
खोजी दल ने सोमवार देर रात तक किसी भी यात्री और क्रू मेंबर के जिंदा मिलने की बात से इनकार किया। अफसरों ने कहा कि प्लेन समुद्र में 30-40 मीटर की गहराई में क्रैश हुआ। लिहाजा किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद काफी कम है। खोजी दल के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने बताया कि विमान के मुख्य हिस्से को 5 जंगी जहाजों से ढूंढा जा रहा है। इन जंगी जहाजों में समुद्र के अंदर डूबी चीज को खोजने की क्षमता (सोनार) है। फिलहाल विमान के कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर अभी तक नहीं मिले हैं।

उड़ान के 13 मिनट बाद क्रैश हो गया था विमान
इंडोनेशिया के जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा लॉयन एयर का एक यात्री विमान सोमवार सुबह उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया था। विमान में सवार सभी 189 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। इनमें तीन बच्चों समेत 181 यात्री, 2 पायलट और छह अन्य क्रू मेंबर शामिल थे। विमान संपर्क टूटने वाली जगह से करीब दो नॉटिकल मील (3.7 किलोमीटर) दूर कारावांग की खाड़ी में क्रैश हुआ। इस हवाई जहाज में इंडोनेशिया के वित्त मंत्रालय के 20 अधिकारी भी सवार थे। लॉयन एयर का बोइंग-737 मैक्स कुछ महीने पहले ही सेवा में आया था। इंडोनेशिया एयर नेविगेशन के अधिकारी सिंदु रहायु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि फ्लाइट जेटी-610 के उड़ान भरने के बाद पायलटों ने लौटने की अनुमति मांगी। हालांकि, इसके तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) का फ्लाइट से संपर्क टूट गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


उड़ान के 13 मिनट बाद क्रैश हो गया था विमान


अपनों के लिए दुआ करती महिला


रोते-बिलखते परिजन


Indonesian plane crash: body parts found news and updates


जकार्ता के समुद्र में अभी भी सर्चिंग जारी


सर्चिंग में मिली लाशें


हादसे में मारे गए यात्री


इंडोनेशिया में क्रैश हुए विमान में 189 यात्री सवार थे


मलबे में तलाश


हादसे में मारे गए लोगों की लिस्ट

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *