Uncategorized

इजराइल का यान चंद्रमा पर लैंडिंग करते वक्त क्रैश, 21 फरवरी को किया था लॉन्च



तेल अवीव. इजराइल की निजी कंपनी का पहला चंद्र अभियान नाकाम रहा। उसका यान बेरेशीट गुरुवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश में क्रैश हो गया। यह दुनिया का पहला निजी चंद्र अभियान था। इसे इजराइल की प्राइवेट कंपनी SpaceIL ने अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से 21 फरवरी को रवाना किया गया था। यान ने 4 अप्रैल को इसने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।

इस अभियान में अगर कामयाबी मिलती तो इजराइल सोवियत संघ, अमेरिका और चीन के बाद चांद पर यान उतारने वाला चाैथा देश बन जाता। भारत का चंद्रयान-1 ऑर्बिटर था। यह चंद्रमा की सतह पर नहीं उतारा था।इस मिशन के प्रमुख ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हम चंद्रमा पर उतरने वाले चौथे देश नहीं होंगे। हम चंद्रमा के बहुत करीब थे। हम इसे फिर से जांचेंगे और कोशिश करेंगे कि आखिर क्या गलत हुआ।’’

इंजन औरब्रेकिंग सिस्टम फेल हुआ

बताया जा रहा है कि यान के इंजन में तकनीकी समस्या आने के बाद इसका ब्रेकिंग सिस्टम नाकाम हो गया था। यह चंद्रमा की सतह से करीब 10 किलोमीटर दूर था तभी पृथ्वी से इसका संपर्कटूट गया और रोवर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेरेशीटयान को SpaceIL औरइजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री ने तैयार किया था।बेरेशीट कोहिब्रू में या जेनेसिस कहा जाता है, जिसका अर्थ उत्पत्ति या प्रारंभ होता है।

नेतन्याहू ने कसम खाई- इजराइल चांद पर उतरेगा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस मिशन पर कंट्रोल रूम से नजर रखे हुए थे। उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘‘इजराइल चांद पर उतरेगा। पहली बार में आप नाकाम रहे, फिर कोशिश करें।’’ उन्होंने अगले दो साल में चंद्रमा पर यान उतारने की कसम खाई।

आठ साल पहले SpaceIL की स्थापना हुई
स्पेसिल की स्थापना 2011 में हुई थी। तब उसने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान को उतारने के लिए गूगल लुनार एक्स प्राइज (जीएलएक्सपी) प्रतियोगिता में भाग लिया था। बेरेशीट पहला इजराइली अंतरिक्ष यान था जिसे कंपनी ने पृथ्वी की कक्षा से परे यात्रा करने के लिए विकसित किया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Israel’s Beresheet Spacecraft Fails to Land on the Moon news and updates

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *