Uncategorized

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को 1300 करोड़ रु. का दान मिला, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खर्च होगा



लंदन. ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को पिछले 500 सालमें अब तक का सबसे बड़ा डोनेशन मिला है। 72 साल के अमेरिकी बिजनेसमैन स्टीफन स्वार्जमैन ने150 मिलियन पाउंड ( करीब 1300 करोड़ रुपए) का दान किया है। इन पैसों से नया ह्यूमैनिटीज सेंटर बनाया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में पढ़ाया जाएगा।

  1. ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट फर्म के प्रमुख स्टीफेन अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में रहते हैं। स्टीफन ने बताया, ‘‘मैं 15 साल की उम्र में ऑक्सफोर्ड गयाथा।वहां जाकर मैं बेहद प्रभावित हुआ था। मैंने ऐसी अद्भुत इमारतें कहीं नहीं देखी थी।’’ स्टीफन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

  2. विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर लुईस रिचर्डसन ने कहा, ‘‘स्टीफन ने न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी को भी बड़ा डोनेशन दिया था। इसके बाद मैं उनसे मिलने गई थी। मैंने उन्हें ऑक्सफोर्ड के ह्यूमैनिटीज विभाग में डोनेशन देने का सुझाव दिया। उनसे कहा कि हमारे पास बहुत सारी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। लेकिन वित्तीय समस्याओं के कारण हम इस पर काम नहीं कर पा रहे।’’

  3. लुईस ने कहा कि मेरा विचार सुनने के बाद स्टीफन ने डोनेशन देने में दिलचस्पी दिखाई। पहली बार ऐतिहासिक रैडक्लिफ ऑब्जर्वेटरी क्वार्टर के ‘स्वार्जमैन केंद्र’ में विश्वविद्यालय के सभी ह्यूमैनिटीज कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी, इतिहास, भाषा विज्ञान, म्यूजिक, फिलॉसफी और धर्मशास्त्र के अध्ययन के लिए एक नया पुस्तकालय बनाया जाएगा।

  4. ह्यूमैनिटीज विभाग में एआई और नए कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी के साथ ही अन्य विषयों केबारे में भी पढ़ाया जाएगा। ऑक्सफोर्ड अपने छात्रवृत्ति कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए और निवेश चाहता है। जिससे और निर्धन पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को आकर्षित किया जा सके।

    • ब्रिटिश फाइनेंसर डेविडऔर क्लाउडिया हार्डिंग ने 2019 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को लगभग 850 करोड़ रुपए काडोनेशन दिया।
    • ब्रिटिश मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन लेन ब्लावतनिक ने 2012 में लगभग 650 करोड़ रुपए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को दिए थे।
    • बिजनेसमैन माइकल मोर्टिज और उनकी पत्नी हैरियट हेयमैन ने 2012 में लगभग 650 करोड़ रुपए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए दिया था।
    • अमेरिकी दंपती बिल और वेस्ली जानवे ने 2015 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय को लगभग 150 करोड़ रुपए दिए थे।
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी।


      बिजनेसमैन स्टीफन स्वार्जमैन और उनकी पत्नी क्रिस्टीन। – फाइल

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *