Uncategorized

कैरिबियन सागर में घास-फूस की झोपड़ी में बनाया तैरता बार, बारटेंडर की तलाश की जा रही



किंग्सटन. कैरिबियन सागर में घास-फूस का झोपड़ीनुमा एक बार बनाया गया है। इस पर बोट के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चा मेंहै। फिलहाल बार के लिए एक बारटेंडर की तलाश है। इंस्टग्राम पर शराब पीने के लिए इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन जगह बताया गया है।

यूके की एक ट्रैवल कंपनी वर्जिन हॉलिडेज ने इसके लिए विज्ञापन तैयार किया है। बार के मालिक फ्लॉयड फोर्ब्स ने अपने काम से 18 साल बाद ब्रेक लिया है। वे इसी बार में रह रहे हैं। उन्हें बार के लिए बारटेंडर की तलाश है। बार का नाम फ्लॉयड पेलिकन बार है।

बारटेंडर कीयोग्यता-पर्यटकों सेसलीके से बात कर सके, उन्हें मछली खिला सके
विज्ञापनके मुताबिक- बारटेंडर को बेहतर शराब परोसने के अलावा वहां आने वाले पर्यटकों से बेहतर ढंग से बात करना आना चाहिए।वह लोगों को किसी मौके पर मछली भी खिला सके। बार पर केवल नाव से ही पहुंचा जा सकता है।

तट से यह बार महज डेढ़ किमी दूर है। स्थानीय लोगोंऔर पर्यटकों के बीच यह काफी लोकप्रिय है। 2001 में स्थानीय मछुआरे फ्लॉयड ने इसे बनाया था। उसका सपना था कि समुद्र में एक बार बनाए और उसमें दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सके। 2004 में हरिकेन तूफान के चलते यह नष्ट हो गया था। इसके बाद स्थानीय समुदाय ने इसे बनाने में मदद की।

चुने गए उम्मीदवार को ऑफर
बारटेंडर के लिए जो उम्मीदवार चुना जाएगा, उसे फ्लाइट से जमैका आने का किराया दिया जाएगा। उसके एक हफ्ते रुकने की व्यवस्था होगी और खर्च के लिए 1150 डॉलर (करीब 80 हजार रुपए) दिए जाएंगे। ट्रायल के लिए बार में नियुक्त भी किया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


तट से डेढ़ किमी दूर समुद्र में स्थित है पेलिकन बार।


floating bar in the Caribbean sea is looking for a bartender


floating bar in the Caribbean sea is looking for a bartender


यूके की टूरिस्ट के साथ फ्लॉयड फोर्ब्स।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *