Uncategorized

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी की मौत, 6 साल पहले पद से हटाए गए थे



काहिरा. मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सीकी अदालत की कार्यवाही के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। 67 साल के मोर्सी को 2013 में सेना द्वारा अपदस्थ कर दिया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार को मोर्सी पर लगे जासूसी के आरोप को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान वह गिरकर बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। मिस्र के सरकारी वकील ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में मोर्सी के शरीर पर हाल में कोई घाव नजर नहीं आए।

2015 में मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोर्सी को काहिरा क्रिमिनल कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। मोर्सी को अपने शासनकाल में हुई प्रदर्शनकारियों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। दिसंबर 2012 में राष्ट्रपति भवन के बाहर भड़की हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई थी। मोर्सी के खिलाफ ये अब तक का पहला मामला था, जिसमें सजा सुनाई गई। इसके साथ मुस्लिम ब्रदरहुड के 12 समर्थकों को भी 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

2013 में मोर्सी के खिलाफ विशाल जनप्रदर्शन हुए

मोर्सी पर जासूसी के अलावा कई अन्य मामलों में भी गंभीर आरोप लगे थे। 2013 में मोर्सी के खिलाफ विशाल जनप्रदर्शनों के चलते सेना को सत्ता संभालनी पड़ी थी। तत्कालीन मिलिट्री चीफ और रक्षा मंत्री अब्देल फतेह अल-सिसी ने हीमोर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी- फाइल।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *