गुरदासपुर चुनाव: कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने 1.93 लाख वोट से BJP को हराया

चंडीगढ़.    कांग्रेस ने गुरदासपुर लोकसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस कैंडिडेट सुनील जाखड़ ने बीजेपी के स्वर्ण सलारिया को 1 लाख 93 हजार 219 वोट से हराया। ये सीट विनोद खन्ना के निधन (27 अप्रैल) के बाद खाली हुई थी। 2009 में गुरदासपुर में कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने खन्ना को हराया था। जाखड़ को 4 लाख 99 हजार 752, वहीं सलारिया को 3 लाख 6 हजार 533 वोट मिले। हमने तो गिफ्ट भेज दिया…
 
– आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट मेजर जनरल (रिटा.) सुरेश खजूरिया को महज 23 हजार 579 वोट मिले।
– जाखड़ ने कहा, "मैं गुरदासपुर का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पार्टी पर भरोसा जताया है। लोगों का कांग्रेस को जिताना मोदी सरकार की नीतियों को जवाब है। जीत बताती है कि लोगों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के एडमिनिस्ट्रेशन पर भरोसा जताया है।"
– नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "हमने सोनियाजी, राहुलजी को लाल रिबन से पैक कर जीत का गिफ्ट भेज दिया है। पंजे के थप्पड़ की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।"
– सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये विकास के एजेंडे की जीत है।
– "जाखड़ साहब की जीत काबिलियत की जीत है। वो संसद में बोलेंगे…

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar resultNew feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *