गुरदासपुर लोकसभा बाईपोल: कांग्रेस के जाखड़ 94 हजार से ज्यादा वोट से आगे


चंडीगढ़.   गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए बाईपोल का नतीजा रविवार को आएगा। इसके लिए काउंटिंग जारी है। ये सीट विनोद खन्ना के निधन (27 अप्रैल) के बाद खाली हुई थी। फिलहाल 11 कैंडिडेट्स मैदान में हैं लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी के स्वर्ण सलारिया और कांग्रेस के सुनील जाखड़ के बीच है। आप की तरफ से मेजर जनरल सुरेश कुमार खजूरिया मैदान में हैं। जाखड़ 94 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी दूसरे और आप तीसरे नंबर पर है। 11 अक्टूबर को था चुनाव…
 
 
– गुरदासपुर उपचुनाव में 11 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। इसमें 15.22 लाख मतदाताओं में से 56% लोगों ने वोटिंग की थी।
– 2014 के लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर में 70% वोटिंग हुई थी। अप्रैल में विनोद खन्ना के निधन के बाद ये लोकसभा सीट खाली हुई थी।
 
बीजेपी से 4 बार सांसद रहे थे विनोद
– बीजेपी के लिए गुरदासपुर सीट बचाने की चुनौती है। खन्ना बीजेपी के टिकट पर यहां से 4 बार सांसद रहे थे। 
– कुछ दिन पहले कांग्रेस कैंडिडेट जाखड़ ने उपचुनाव को मोदी सरकार का टेस्ट करार दिया था। 
– वहीं, पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। आप की मौजूदगी से…

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar resultNew feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *