Uncategorized

चुनाव प्रचार शुरू करने के 24 घंटे के भीतर ट्रम्प ने जुटाए 172 करोड़ रुपए, डेमोक्रेट्स को पीछे छोड़ा



वॉशिंगटन. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने के 24 घंटे के भीतर 24.8 मिलियन डॉलर (करीब 172 करोड़ रुपए) चंदा जुटा लिया है। इस दौरान विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन उम्मीदवार 41 से 43 करोड़ रुपए ही जुटा हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी को मिले चंदे की बात करें तो इतनी रकम वह महीनों बाद भी नहीं जुटा पाई है। हालांकि, अभी यह पता लगना बाकी है कि ट्रम्प ने यह रकम किस तरह से जुटाई।

  1. ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से हैं। मार्च तक ही अलग-अलग प्रचार कमेटियों के जरिए उन्होंने लगभग 338 करोड़ रुपए जुटा लिए थे। इस दौरान रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने 241 करोड़ रुपए एकत्र कर लिए थे। डेमोक्रेटिक पार्टी का कुल फंड करीब 52 करोड़ रुपए है। उस पर 43 करोड़ का कर्ज भी है।

  2. डेमोक्रेट उम्मीदवारों की बात की जाए तो पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने उम्मीदवारी घोषित करने के पहले 24 घंटों में लगभग 43 करोड़, बेटो ओ रौरके ने 42 करोड़ और बर्नी सेंडर्स ने करीब 41 करोड़ रुपए जुटाए थे।

  3. रिपब्लिकन पार्टी की चेयरपर्सन रोना मेकडेनियल ने ट्वीट करके चंदे की जानकारी दी। उनका कहना था कि इतनी बड़ी रकम जुटने से साफ है कि लोगों में ट्रम्प को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। उनका दावा है कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।

  4. उनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम चंदे में मिलने से साफ है कि लोग ट्रम्प को दोबारा राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं। जबकि दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी यह तय नहीं कर सकी है कि अपने 20 से ज्यादा दावेदारों में से किसे मैदान में उतारा जाए।

  5. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को फ्लोरिडा से 2020 में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया था। इसमें ट्रम्प ने एक बार फिर अमेरिका को महान बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स नेता देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहते हैं।

  6. इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ पूरा परिवार मौजूद था। पिछली बार फ्लोरिडा में रिपब्लिकंस को भारी जीत मिली थी। ट्रम्प ने कहा- हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं। हम इसे पहले से बेहतर बनाएंगे।

  7. पिछले हफ्ते एक सर्वेमें बताया गया कि ट्रम्प के मुकाबले पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन को 53% और सेंडर्स को 51% वोट मिलने के आसार हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      डोनाल्ड ट्रम्प

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *