Uncategorized

जापानी कंपनी ने ऐसी कार बनाई जिसके इंजन की आवाज सुनकर बच्चे रोना बंद कर देते हैं



टोक्यो.बाजार, फ्लाइट्स,थिएटर और रेस्टोरेंट जैसी सार्वजनिक जगहों पर बच्चों के रोने से जापान के लोग परेशान हो जाते हैं।वे बच्चों का रोना पसंद नहीं करते।इस वजह से जापानी मांएं भीसार्वजनिक जगहों पर बच्चों के रोने पर शर्मिंदगी महसूस करती हैं।

जापानी कंपनियां भी इसका समाधान खोज रही हैं। कार निर्माता होंडा ने एक डिवाइस बनाई है, जो रोते हुए बच्चों को कुछ मिनट में चुप करा सकती है।

  1. कारनुमा डिवाइस को साउंड सिटर नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस की आवाज सुनकर रोता हुआ बच्चा जल्द चुप हो जाता है। इसकी आवाज कार के इंजन की तरह है।

    car

  2. कंपनी ने डिवाइस की आवाज के लिए अपनी 30 से ज्यादा कारों को टेस्ट किया। इसके बाद पाया कि 2016 में लॉन्च किया गया एनएसएक्स मॉडल की कार के इंजन की आवाज बच्चों को अच्छी लगती है। वे इसकी आवाज सुनकर चुप हो जाते हैं।

  3. होंडा ने बताया कि करीब 12 बच्चों पर पहले इसे परखा गया। इस दौरान पाया कि रोते हुए 11 बच्चों को इस डिवाइस (कार) की आवाज ने चुप करा दिया। वे इसकी आवाज सुनकर हंसने लगे। कंपनी ने बताया कि यह डिवाइस स्मार्टफोन से एक्टिवेट हो जाती है, इसे आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।

  4. जापान में माएं उस वक्त परेशान होती हैं, जब वे सार्वजनिक स्थानों पर अपने रोते हुए बच्चों को चुप नहीं करा पाती हैं। 2016 में महिलाओं के एक समूह ने एक कैंपेन चलाया था, जिसमें लोगों से अपील की गई थी कि ‘रोना अच्छा है’ वाला एक स्टिकर पहनें।सरकार ने भी इस मुहिम को सपोर्ट किया था।

  5. पिछले एक साल में लोगों ने बच्चों के रोने के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी कीं। जापान की फ्लाइट्स में टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त बच्चों के रोने परआपत्ति दर्ज कराई गई। कुछ एयरलाइन्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त बच्चों को रोना रोकने के लिए रिसर्च कराया। जिसमें पाया कि कई अभिभावकों ने छोटे बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर करना बंद कर दिया था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Japan keeps inventing ways to stop babies from crying in public

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *