Uncategorized

ट्रम्प की मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की रट से झल्लाया आर्टिस्ट, बना रहा चीज की दीवार



कैलिफोर्निया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने पर अड़े हैं। वह कांग्रेस (संसद) से ज्यादा से ज्यादा फंड दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह शटडाउन तक कर चुके हैं। ट्रम्प की दीवार बनाए जाने की रट से एक आर्टिस्ट कोसिमो केवालारो आजिज आ चुके हैं। वह मैक्सिकन बॉर्डर पर खराब हो चुके चीज से दीवार बना रहे हैं।

  1. कोसिमोचीज के 200 ब्लॉक से दीवार बना रहे हैं। चीज के हर टुकड़े का वजन करीब 22 किलो है। इसके लिए उन्होंनेयूएस-मैक्सिकन बार्डर के नजदीक ही एक साल के लिए प्रॉपर्टी किराए पर ली है। कोसिमो ट्रम्प के नारे ‘अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे’ के विरोध में ‘अमेरिका को परेशान करेंगे’ कैंपेन भी चला रहे हैं।

  2. मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए ट्रम्प पिछले करीब तीन सालों से विपक्ष से भिड़ रहे हैं। आलम यह था कि उनकी इस जिद के चलते अमेरिका में कामकाज तक ठप हो गया था। हालांकि, संसद ने उनकी यह मांग नहीं मानी है।

  3. कोसिमो का कहना है कि चीज की दीवार बनाने का ख्याल उन्हेंतभी आ गया था, जब ट्रम्प चुनाव लड़ रहे थे।जब वह राष्ट्रपति बन गए तब भी उन्होंने दीवार की रट लगाए रखी।

  4. दीवार बनाने के लिए कोसिमो ने मैक्सिको सीमाके नजदीक एक प्रॉपर्टी किराए पर ली। यहां पर वहकरीब 500 मीटर लंबी की दीवार बना रहे हैं। अगले साल तक उनकी योजना छह फुट लंबी और तीन फुट चौड़ी दीवार बनाने की है, जो चिलचिलाती गर्मी में सड़ांध मारेगी।

  5. कोसिमो कहते हैं- यह एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लक्ष्य है। यह विचार लोगों के दिल से निकलता है। कुछ कारणों से आपको धन और संसाधनों का अपव्यय नहीं दिखेगा।विवादास्पद जगह पर समानांतर दीवार बनाने का अपना एक अलग ही मजा है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      कोसिमो केवालारो।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *