Uncategorized

ट्रम्प के इस्तीफे की खबर के साथ देशभर में बिकीं वॉशिंगटन पोस्ट अखबार की नकली प्रतियां



वॉशिंगटन. अमेरिका में बुधवार सुबह लोगों को वॉशिंगटन पोस्ट अखबार की नकली प्रतियां मुफ्त में बांटी गईं। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प के इस्तीफे की खबर फ्रंट पेज पर छपी थी। हालांकि, इससे पहले कि लोग समझ पाते कि यह फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों का प्रपोगंडा है, यह खबर आग की तरह पूरे अमेरिका में फैल गई। सोशल मीडिया में यह खबर पेपर की फोटो के साथ तेजी से सर्कुलेट होने लगी।

  1. इस खबर के वायरल होने के बाद वॉशिंगटन पोस्ट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि कुछ लोगों ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए अखबार की नकली प्रतियां छापकर बांटी हैं। अखबार ने लिखा, “हमें कुछ वेबसाइटों के बारे में पता है जो हमारी नकल करती हैं, लेकिन वह हमसे नहीं जुड़ी हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।”

  2. अखबार की खास बात यह थी कि यह हर तरह से वॉशिंगटन पोस्ट जैसा ही था। डिजाइन और साइज में भी इसे बिल्कुल कॉपी बनाया गया। इसके फ्रंट पेज की हेडलाइन 6 कॉलम में थी और इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था- अनप्रेसिडेंटेड यानी ‘राष्ट्रपति पद से अपदस्थ।’ इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प की गुस्से में सिर झुकाए फोटो भी लगी थी। साथ ही नीचे लिखा था- ट्रम्प के जल्दबाजी में व्हाइट हाउस छोड़ने के साथ इमरजेंसी का अंत।

  3. अखबार में बाईं तरफ लिखा था- ट्रम्प का दौर खत्म होने के साथ ही दुनियाभर में जश्न का माहौल। हालांकि, इसमें तारीफ 1 मई 2019 पड़ी थी, जिसे कुछ ने तो शुरुआत में ही पकड़ लिया, लेकिन बाकी इसे नहीं समझ पाए। चौंकाने वाली बात यह है कि अखबार की नकली प्रतियां व्हाइट हाउस के पास भी मुफ्त में बांटी जा रही थीं।

  4. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला को व्हाइट हाउस के बाहर अखबार की नकली प्रतियां बांटते देखा जा सकता है। वह लोगों से इसे वॉशिंगटन पोस्ट का स्पेशल एडिशन बताते हुए मुफ्त में देती है। उसके पास एक बड़े प्लास्टिक बैग में अखबार भरे थे। वह अखबार को रास्ते से गुजरने वाले हर व्यक्ति को दे रही थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      वॉशिंगटन में बुधवार को बिकीं अखबार की नकली प्रतियां।


      Fake copies of Washington Post Newspaper distributed for free in US


      नकली प्रतियां व्हाइट हाउस के आसपास के इलाके में भी बाटी गईं।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *