Uncategorized

ट्रम्प ने इवांका और पोम्पियो को मंच पर बुलाया, कहा- ब्यूटी एंड बीस्ट से मिलिए



सियोल. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को दो दिन के दक्षिण कोरिया के दौरे पर थे। इस दौरान भी वे अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए। प्योंगटेक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी बेटी इवांका ट्रम्प और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को मंच पर बुलाया और दोनों को ब्यूटीफुल कपल बताया। हालांकि, उन्होंने इवांका को ब्यूटी और माइक को बीस्ट बताया।

इवांका ट्रम्प ग्रुप की कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। वे राष्ट्रपति ट्रम्प की सलाहकार भी हैं। इवांका की शादी जारेड कुशनर से हुई है और इनके तीन बच्चेहैं।यह पहला मौका नहीं है, जब ट्रम्प ने इवांका का जिक्र खुले तौर पर किया हो। इससे पहले 2004 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि एक बात बताता हूं। इवांका महान है और काफी खूबसूरत है। देश का हर व्यक्ति उसके साथ जाना चाहता है। लेकिन उसका पहले से ही बॉय फ्रेंड है।

ट्रम्प ने किम से की मुलाकात
इससे पहले ट्रम्प ने उत्तरकोरिया में तानाशाह किम जोंग उन से भी बातचीत की। ट्रम्प उ कोरिया जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच दो मुलाकातें हो चुकी हैं। ट्रम्प ने जोंग को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया। ट्रम्प ने कहा, यह दुनिया के लिए एक अहम दिन है। यहां होना मेरे लिए सम्मान की बात है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Donald Trump Calls Daughter Ivanka, Mike Pompeo “Beauty And The Beast”

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *