Uncategorized

ट्रम्प ने कहा- प्राइवेट सेक्टर में गईं तो काफी ज्यादा पैसा कमाएंगी निक्की हेली



वॉशिंगटन. भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ‘असाधारण शख्सियत’ करार दिया। इस दौरान ट्रम्प ने पत्रकारों सेकहा कि अगर निक्की प्राइवेट सेक्टर में जाती हैं तो काफी ज्यादा पैसा कमा सकती हैं।

  1. अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के कार्यकाल में कैबिनेट में जगह पाने वाली निक्की हेली (46) भारतीय मूल की पहली महिला हैं। बताया जा रहा है कि अपना उत्तराधिकारी तय होने और संसद द्वारा उसके चुने जाने (2019 खत्म होने) तक निक्की इस पद पर बरकरार रहेंगी।

  2. ट्रम्प ने बुधवार को कहा, ‘‘निक्की इस साल के अंत तक हमारे साथ रहेंगी। वे हमारी दोस्त हैं। वे काफी महान हैं। निक्की के जाने से पहले और नई नौकरी हासिल करने से पहले मैं उनके साथ कुछ वक्त गुजारना चाहता हूं।’’

  3. ट्रम्प ने उम्मीद जताईकि अगर वे प्राइवेट सेक्टर का चुनाव करती हैं तो उन्हें काफी ज्यादा पैसा मिलेगा। ट्रम्प ने कहा- मुझेलगता है कि दूसरे तरीकों से निक्की वापस जरूर आएंगी। उनका व्यक्तित्व असाधारण हैं। वे काफी अच्छी इंसान हैं।

  4. हेली का कहना है कि वे एक दशक से ज्यादा समय से लोगों की सेवा कर रही हैं। अब थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं। ट्रम्प ने बताया कि निक्की की जगह के लिए उनके पास 4-5 विकल्प हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार डाइना पॉवेल (45) एक हैं। हालांकि, मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले इस्तीफे के सवाल पर ट्रम्प ने कोई जवाब नहीं दिया।

  5. पेंटागन के रक्षा सचिव जेम्स मैटिस ने कहा, ‘‘हेली अमेरिकी की बेहतरीन प्रतिनिधि थीं। उन्होंने रक्षा विभाग के लिए कई अहम जिम्मेदारियों को अंजाम दिया। मैंने उनके साथ काफी वक्त तक काम किया। वे भले ही जा रही हैं, लेकिन हमारी तरफ से उनके सम्मान में कभी कमी नहीं आएगी।’’

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      निक्की हेली ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था, जिसे ट्रम्प ने स्वीकार कर लिया। (फाइल)


      निक्की संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के पद पर तैनात हैं। (फाइल)


      अमेरिकी संसद में जगह बनाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं निक्की। (फाइल)


      अमेरिका के लोगों के बीच हेली काफी लोकप्रिय हैं। (फाइल)


      जुलाई 2018 में आईआरआई नेटवर्क ने निक्की हेली को ‘10 फॉर 10’ अवॉर्ड दिया। (फाइल)

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *