Uncategorized

ट्रम्प ने कहा- यूएन में डाइनामाइट साबित होंगी इवांका, बेटी ने दावेदारी से किया इनकार



वॉशिंगटन. भारतीय मूल की निक्की हैली के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के लिए बेटी इवांका का नाम सुझाया। ट्रम्प ने कहा कि इस पद के लिए इवांका डाइनामाइट साबित होगी।इवांका ने पिता के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि यूएन में राजदूत पद पर नियुक्ति के लिए उनके पास पांच नाम हैं। इनमें पूर्व सलाहकार डाइना पॉवेल, रूस में राजदूत जॉन हंस्टमैन और डिप्लोमेसी-पब्लिक अफेयर्स मामलों की अंडर सेक्रेटरी हीदर नुअर्ट शामिल हैं।

  1. जनवरी 2017 में यूएन में अमेरिकी राजदूत बनाई गई निक्की हैली ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। निक्की ने इस्तीफा देने के बारे में कहा कि मुझे कुछ चीजें ठीक नहीं लग रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, निक्की का इस्तीफा राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्वीकार कर लिया है।

  2. फिलहाल निक्की एक महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अस्थायी राजदूत रहेंगी। निक्की ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी बतौर यूएन राजदूत अपनी सारी जिम्मेदारियां हटा लीं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेर्रेस ने कहा कि निक्की के साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव रहा।

  3. इवांका को लेकर ट्रम्प ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में बतौर अमेरिकी राजदूत इवांका ‘डाइनामाइट’ साबित होंगी। हालांकि, इसके बाद मुझ पर वंशवाद करने का आरोप लगा दिया जाएगा। इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर दोनों व्हाइट हाउस के उच्चस्तरीय सलाहकार हैं। इसके लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिलती है।

  4. इवांका के इनकार के बाद ट्रम्प ने कहा कि वे व्हाइट हाउस की पूर्व सलाहकार और गोल्डमैन शैक्स बैंक की इग्जेक्यूटिव डाइना पॉवेल को अमेरिकी राजदूत बनाने पर विचार करेंगे। ट्रम्प प्रशासन के कार्यकाल के पहले साल में पॉवेल डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थीं।

  5. ट्रम्प प्रशासन में पॉवेल नेमिडिल ईस्ट के राजनयिक मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वे गोल्डमैन शैक्स बैंक लौट गईं, जहां वे करीब 10 साल से काम कर रही थीं। जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में भी पॉवेल विदेश मंत्रालय में महत्वपूर्ण पद पर रह चुकी हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      निक्की हैली से बुधवार को मुलाकात कर सकते हैं राष्ट्रपति ट्रम्प। (फाइल)


      इवांका ट्रम्प।


      डाइना पॉवेल।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *