Uncategorized

ठंड से 29 की मौत, अगले कुछ हफ्तों में अचानक बढ़ सकता है तापमान



वॉशिंगटन. आर्कटिक ब्लास्ट के चलते अमेरिका में बर्फबारी जारी है।पोलर वोर्टेक्स (ठंडी हवाओं) की वजह से शुक्रवार को भीकुछ इलाकों में पारे मेंकाफी गिरावट देखी गई। ठंड की वजह से अलग-अलग इलाकों में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां जल्द ही मौसम में काफी बदलाव आने वाला है। कुछ ही हफ्तों बाद तापमान में काफी वृद्धि होने की संभावना है। कुछ इलाको में तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे यहां बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

शिकागो में शनिवार को तापमान में काफी बदलाव देखा गया। यहां शनिवार को पारा माइनस 30 डिग्री से बढ़कर -5 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग का कहना कि मौसम में इस तरह का बदलाव काफी अजीब है। हफ्ते भर की सर्दी के बाद स्थिति अब सुधरने लगी है। यहां शुक्रवार को तापमान -17 था।

-30 डिग्री तक पहुंच गया था पारा

इससे पहले शिकागो में पारा माइनस 30 डिग्री तक पहुंच गया था। चूल्हे से गर्म पानी को उतारने के कुछ सेकेंड बाद ही यह बर्फ में तबदील हो रहा था।

यहां तक ट्रेनों को चलाने के लिए पटरियों पर आग भी लगानी पड़ी थी।

c

यहां स्थित शिकागो नदी भी पूरी तरह से जम गई थी।

c

स्कूल-दफ्तर खुले

शिकागो समेत कई शहरों में स्कूल और ऑफिस खुलने लगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस तरह से कुछ घंटो और दिनों में तापमान में इतनी वृद्धि बाढ़, गड्ढों और जल निकासी की समस्या की वजह बन सकती है।

शिकागो में इस तरह रहा तापमान

तारीख दिन तापमान
27 जनवरीरविवार-11/-19
28 जनवरीसोमवार2/-13
29 जनवरीमंगलवार-12/-23
30 जनवरीबुधवार-23/-30
31 जनवरीगुरुवार-17/-29
1 फरवरीशुक्रवार-6/-17
2 फरवरीशनिवार3/-5

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


यह फोटो शिकागो स्थित मिशिगन लेक (31 जनवरी) की है।


यह फोटो शिकागो स्थित मिशिगन लेक (31 जनवरी) की है।


ट्रेन चलाने के लिए पटरियों पर आग लगाते कर्मचारी।


बर्फ से जमी शिकागो नदी।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *