Uncategorized

दुनिया का सबसे बड़ा 3डी कंक्रीट ब्रिज; 26.3 मीटर लंबे पुल को बनाने में खर्च हुए 28 लाख रुपए



बीजिंग. दुनिया का सबसे बड़ा 3-डी प्रिंटेड कंक्रीट ब्रिज चीन के शंघाई में बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को इसका काम पूरा कर लिया गया। यह ब्रिज खासतौर पर पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है। ब्रिज की लंबाई 26.3 मीटर और चौड़ाई 3.6 मी. और ऊंचाई 2 मी. है।

china

  1. ब्रिज को बनाने वाले इंजीनियर्स ने बताया कि यह चीन के प्राचीन पुल झाओझो से प्रेरित है। इसे बनाने में करीब 2 लाख 70 हजार यूआन (करीब 28.09 लाख रुपए) खर्च हुए हैं।

  2. इंजीनियर्स के मुताबिक, इस ब्रिज को बनाने से पहले एक डमी पुल बनाया गया था। इससे यह परखा गया कि पुल पैदल चलने वालों के लिए सही है या नहीं। बाद में डमी पर काफी स्टडी भी की गई थी।

  3. शंघाई के पार्क में एक और 3-डी प्रिंटेड ब्रिज सार्वजनिक रूप से खोल दिया गया है। इसे महज 35 दिन में बनाया गया है। यह 15.25 मीटर लंबा, 3.8 मीटर चौड़ा और 1.2 मीटर ऊंचा है। स्थानीय टीम ने पॉलिमर सामग्री का उपयोग कर इसे बनाया है। इंजीनियर्स का दावा है कि यह 30 साल तक सुरक्षित बना रहेगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Worlds largest 3D-printed bridge in Shanghai china


      Worlds largest 3D-printed bridge in Shanghai china

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *