Uncategorized

द.अफ्रीकी राष्ट्रपति की यात्रा: पहले एक घंटा लेट आई ट्रेन, फिर 45 मिनट की दूरी 3 घंटे में तय की



जोहानेसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने सोमवार को ट्रेन से यात्रा की। वह यात्रियों को रोज सामने आने वाली दिक्कतों का पता लगाना चाहते थे। देश में मई में आम चुनाव होने हैं। रामफोसा मबोपेन से प्रीटोरिया तक गए। पहले तो राष्ट्रपति को मबोपेन में स्टेशन पर एक घंटे ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। मबोपेन से प्रीटोरिया पहुंचने में महज 45 मिनट लगते हैं लेकिन राष्ट्रपति के बैठे होने बावजूद ट्रेन वहां 3 घंटे में पहुंची।

रामफोसा की यात्रा को जर्नलिस्ट कवर कर रहे थे। उन्होंने फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन में राष्ट्रपति ने यात्रा की, वह रोज लेट होती है। दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनों का पटरी से उतर जाना एक आम समस्या है।

‘जल्द हल करें समस्या’
सफर खत्म होते ही रामफोसा ने रेल अफसरों से इस तरह की समस्या को तुरंत हल करने के लिए कहा। राष्ट्रपति के मुताबिक- “महज 50 किमी जाने में 3 घंटे लग जाएं तो इसे सही नहीं कहा जा सकता। इसे खत्म करना होगा। हम चीजों के बेहतर करने के लिए प्रासा (नेशनल रेल एजेंसी) से बात कर रहे हैं। अगर वे इसमें नाकाम रहे तो उच्चाधिकारियों को हटाया जाएगा।”

लोगों ने भी दी अपनी राय
राष्ट्रपति की ट्रेन यात्रा पर लोगों ने भी ट्विटर पर टिपण्णी की। यूजर कंवरसेशनलिस्ट ने लिखा- “45 मिनट की दूरी 3 घंटे में पूरी हुई। हमारी दुनिया में आपका स्वागत है।” एक अन्य यूजर एक्टिवअफ्रीका ने कहा- “रामफोसा और उनकी सत्ताधारी पार्टी अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस को कोई शर्म नहीं है। लोग सालों से प्रासा और रेलों को लेकर कई साल से रो रहे हैं।”

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


खिड़की से झांकते द.अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा।


साइरिल ने रेल समस्या हल करने के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *