नाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट: 12 की मौत, 22 से ज्यादा घायल

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर माइदुगुरी में तीन आत्मघाती महिला हमलावरों के हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 22 से ज्यादा घायल हो गए। माइदुगुरी पुलिस के मुताबिक, हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। फिलहाल इस हमले की किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन, इसके पीछे इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम का हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि, बोको हरम बोर्नो राज्य के माइदुगुरि में कई हमलों का जिम्मेदार रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *