Uncategorized

निकाय चुनाव : नगर पालिका में बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस पीछे

लखनऊ. तीन फेज में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता की कुर्सी पर बैठने वाले योगी आदित्यनाथ की ये पहली परीक्षा है। माना जा रहा है कि यूपी निकाय चुनाव के नतीजों का असर गुजरात विधानसभा में भी पड़ेगा। देश में जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश का पहला चुनाव है। इसलिए इसे जीएसटी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
 
तीन चरणों में हुई निकाय चुनाव की वोटिंग
-16 नगर निगमों, 198 नगरपालिकाओं और 438 नगर पंचायतों में 12,647 पदों के लिए 79,113 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।
 
कहां कितनी सीटें
-16 नगर निगमों में कुल 1300 वॉर्ड हैं।
-198 नगर पालिका परिषद में कुल 5261 वॉर्ड हैं।
-438 नगर पंचायत में कुल 5446 वार्ड हैं।
 
 
पालिका अध्यक्ष पद के लिए कौन कहां से आगे है
 
 
पार्टी
 आगे
जीते
हारे
बीजेपी
65
0
0
कांग्रेस
2
0
0
सपा
28
0
0
बसपा
39
0
0
अन्य
4
0
0
 

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar resultNew feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *