Uncategorized

पत्नी के साथ गलत हुआ तो बना अपराधी, ऐसी है इस एक्स मिनिस्टर की कहानी


जमशेदपुर (झारखंड)।  गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में आया है। राजा पीटर की लाइफ बिल्कुल किसी फिल्म की कहानी से मिलती जुलती है। राजा पीटर  ने 1979 में टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा दी थी। आदिवासी और मूलवासी में रिजल्ट अव्वल रहा। राजा पीटर ने कर्मचारी के तौर पर टाटा स्टील ज्वाइन की। नौकरी शुरू की तो विवाह हुआ मनीषा उर्फ बेला खेस से। इसके बाद पत्नी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो अपराध की दुनिया की तरफ बढ़ता चला गया।
 
 
 
-पिता केएम पातर आदिवासी समाज में बेहद प्रतिष्ठित थे। टाटा स्टील में सुपरवाइजर भी थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच नामी डकैत युनूस के सहयोगी शेखर शर्मा ने राजा पीटर की पत्नी से अभद्रता की, रौब भी जमाया।
-इस पर राजा पीटर ने शेखर को बुरी तरह मारा। शेखर अपराधियों के साथ था। उससे बचने के लिए राजा पीटर अपराध की दुनिया की तरफ बढ़ता चला गया।
-शेखर शर्मा मारा गया तो राजा पीटर पर ही आरोप लगा। मुकदमा चला, मगर बरी हो गए। राजा पीटर अपराध की दुनिया में गया था…

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar resultNew feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *