Uncategorized

पहली बार सबसे ज्यादा 33 महिलाएं शामिल, दो दशक में 16.5% की बढ़ोतरी हुई



ब्रोंटे (इटली). 2019 की ताजा फॉर्च्यून 500 सूची में 33 महिला सीईओ को शामिल किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। ये महिलाएं सबसे ज्यादा कमाई वाली कंपनियों की कमान संभाल रही हैं। 2018 में सूची में महिलाओं की संख्या सिर्फ 24 थी। 1999 में सूची में सिर्फ दो महिलाएं थीं, इस साल 33 होने पर इनकी भागीदारी 16.5% बढ़ गई है।

  1. पिछले सालभर में बेस्ट बायकी सीईओ कोरी बैरी,नॉर्थार्प ग्रुमैन की कैथी वार्डन और लैंड ओ लेक्स की बेथ फोर्ड जैसे नाम शामिल हुए हैं। रोचक बात यह है कि 33वें पायदान पर जगह बनाने वाली सीईओ इसी हफ्ते सूची में शामिल हुई हैं। घरेलू इस्तेमाल की चीजें बेचने वाली कंपनी बेड, बाथ एंड बियांड की अंतिरम सीईओ मैरी विंस्टन इस साल सूची में जगह बनाने वाली आखिरी महिला बनीं हैं। इसमें दो और नाम ध्यान देने लायक हैं। विलियम्स सोनोमा की लॉरा एल्बर और एडवांस माइक्रो डिवाइस की लीजा सू को भी शामिल किया गया है। ये दोनों क्रमश: 2010 और 2014 से शीर्ष पदों पर हैं।

  2. कार्यस्थल पर महिलाओं की मौजूदगी पर काम करने वाली कंसल्टिंग और रिसर्च फर्म कैटेलिस्ट की सीईओ लॉरैन हेरिटॉन के मुताबिक कंपनियों के बोर्ड में हम महिलाओं की उल्लेखनीय भूमिका देख रहे हैं, अब बोर्ड को इन भविष्य के सीईओ ध्यान देने की जरूरत है। करीब 15 साल पहले फॉर्चून 500 सूची में बोर्ड की कुर्सी पर महिलाओं की उपस्थिति 15.7% ही थी। आज बढ़कर यह 25.5% पर पहुंच गई। उताह स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्रिस्टी ग्लास के मुताबिक बोर्ड में महिलाओं की नियुक्ति से कंपनियों को फायदा ही होगा।

  3. फॉर्च्यून 500 की इस साल की सूची में शीर्ष पर वॉलमार्ट है। लगातार सातवें साल कंपनी ने यह जगह हासिल की है। एपल लगातार पांचवे साल फायदे में रही है, इसे तीसरा स्थान मिला है। अमेजन पहली बार शीर्ष 5 कंपनियों में शामिल हो पाई है। इलोन मस्क की कार कंपनी टेस्ला 116 पायदान की बढ़त लेकर 144वें स्थान पर आई है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      विलियम्स सोनोमा की सीईओ लॉरा एल्बर भी लिस्ट में शामिल हुईं।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *