Uncategorized

पहली बार सामने आई ब्लैक होल की तस्वीर, खगोलविदों ने 5 देशों में एक साथ कॉन्फ्रेंस कर रिलीज की



पेरिस. खगोलविदों ने पहली बार एक ब्लैक होल की तस्वीर जारी की है। पृथ्वी से 5 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर एम87 गैलेक्सी में मिले इस ब्लैकहोल के अंदर के हिस्से को गहरे काले रंग के साथ आसपास नारंगी रंग में देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए दुनियाभर में मौजूद आठ रेडियो टेलिस्कोप की मदद ली और ब्लैक होल की एक तस्वीर तैयार की। यह टेलिस्कोपएरिजोना, हवाई, स्पेन, मेक्सिको, चिली और दक्षिणी ध्रुव मेंलगाए गए थे।

2012 में शुरू हुई थी ब्लैक होल की तस्वीर बनाने की कोशिश
ब्लैक होल पर रिसर्च की शुरुआत 2012 में हुई, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खगोलविदों ने पृथ्वी पर मौजूद टेलिस्कोप के जरिए ही ब्लैक होल के आसपास के वातावरण को देखने की कोशिश चालू कीं। बुधवार को पांच देशों के छह शहरों- वॉशिंगटन, ब्रसेल्स, सैंटियागो, शंघाई, ताइपे और टोक्यो मेंमें खगोलविदों ने ब्लैक होल की तस्वीरें एक साथ रिलीज कीं।

क्या है ब्लैक होल?
ब्लैक होल ऐसी खगोलीय शक्ति है, जिसके आसपास के क्षेत्र में गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ज्यादा होता है। एक ब्लैक होल सूरज से कई गुना बड़ा होता है और इससे किसी भी तरह का द्रव गिरने के बाद वापस नहीं आ सकता। यह अपने ऊपर गिरने वाले प्रकाश को भी पूरी तरह सोख लेता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


First ever image of black hole released in astrophysics breakthrough

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *