Uncategorized

पुतिन का दौरा अनौपचारिक था, राष्ट्रपति भवन में नहीं किया गया स्वागत



नई दिल्ली. दो दिवसीय भारत की यात्रा के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार शाम मॉस्को रवाना हो गए। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रिसेप्शन नहीं दिया गया। इसकी वजह पुतिन की यात्रा का अनौपचारिक होना बताया जा रहा है।

  1. सूत्रों के मुताबिक, मॉस्को ने अनुरोध किया था कि जितना हो सके, इस यात्रा को अनौपचारिक रखा जाए। इस वजह से भारत ने पुतिन को प्रोटोकॉल से दूर रखा। साथ ही, उनका औपचारिक स्वागत भी किया गया। इस वजह से पुतिन और मोदी एक साथ ज्यादा वक्त बिता सके।

  2. राष्ट्रपति पुतिन के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद मोदी ने उन्हें अपने आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर करीब तीन घंटे तक चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, मोदी और पुतिन ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया।

  3. पुतिन ने जोर दिया कि भारत को देश के अंदरूनी हिस्सों में वॉटर ट्रांसपोर्ट और सिविलियन एयरक्राफ्ट सेक्टर पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि भारतीय फार्मास्यूटिकल्स और आईटी सेक्टर के लिए रूस के बाजार खुलेंगे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      President Putin was not given ceremonial reception

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *