Uncategorized

प्रमिला जयपाल अमेरिकी संसद की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनीं



वाशिंगटन. भारतीय-अमेरिका महिला सांसद प्रमिला जयपाल ने मंगलवार को अमेरिकी संसदमेंप्रतिनिधि सभा की अध्यक्षता की। ऐसा करने वाली वे पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकन महिला बन गई हैं। 53 वर्षीय जयपाल वाशिंगटन डीसी में एक डेमोक्रेट हैं। उन्होंने इस सत्र की क्लिप ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वे संसद का संचालन करते दिखीं।

उन्होंने लिखा, ‘‘आज मैं पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकन महिला बन गई हूं,जिसने अमेरिकी सदन का संचालन किया। अमेरिका के इतिहास की सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण संसद का संचालन करना मेरे लिए गौरव की बात है।’’जयपाल पहली बार 2016 में चुनकर आई थीं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला भी हैं।

116 वीं कांग्रेस ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिर बात महिलाओं की हो या कानून निर्माताओं की। इस बार जाति-धर्म से जुड़ेबंधनों को तोड़ा गयाहै। इस कांग्रेसमें 17 एशियन अमेरिकन शामिल हैं, जिनमें सदन में 14 और 3 सीनेट सदस्य हैं।एशियन अमेरिकन कानून निर्माताओं की यह संख्या सबसे ज्यादा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रमिला जयपाल।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *