बंदूक उठा 200 दुश्मनों से अकेले भिड़ गई थी महिला, घर में घुसने तक नहीं दिया

पाकिस्तान की सबसे टफ महिला के नाम से फेमस हो चुकीं वदेरी नाजो धरीजो उर्फ मुख्तयार नाज पर बनी फिल्म अगले साल ऑस्कर में जाएगी। नाजो धरीजो पाकिस्तान में सिंध प्रांत के सुदूर काजी अहमद गांव की रहने वाली हैं। 2005 में अगस्त की एक रात नाजो की पुश्तैनी जायदाद छीनने के लिए उनके दुश्मनों ने 200 बंदूकधारियों के साथ उनके घर पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। तब नाजो अपनी बहनों के साथ एके-47 राइफल लेकर अकेले दुश्मनों से भिड़ गई थीं। उनकी हिम्मत के आगे दुश्मन घुटने टेकने को मजबूर हो गए थे। उनकी इसी बहादुरी पर हॉलीवुड ने फिल्म बनाई है, जो ऑस्कर में जाने के लिए नॉमिनेट हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *