Uncategorized

बुजुर्ग महिला ने स्पेस मिशन के लिए शादी नहीं की, अब 80 की उम्र में सपना पूरा होगा



ताओस (न्यू मैक्सिको). 80 साल की वैली फंक वर्जिन गैलेक्टिक के पहले स्पेस टूर में शामिल होंगी। इस पल का वो पिछले 60 साल से इंतजार कर रही हैं। हाल ही में उनके संघर्ष पर ‘वैली फंक्स रेस फॉर स्पेस: द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ ए फीमेल एविएशन पॉयोनियर’ शीर्षक की किताब बाजार में आई है। किताब के लेखक स्यू नेल्सन ने मैरी की इस प्रेरक यात्रा के बारे में दुनिया को जानकारी दी।

  1. वे कहते हैं, वैली को देखकर लगता है कि अभी मौका मिले तो वे स्पेस के लिए रवाना हो जाएंगी। इस उम्र में भी जोश जरा भी कम नहीं है। 1.40 करोड़ रुपए खर्च कर उन्होंने वर्जिन कंपनी के स्पेस टूर का टिकट लिया है। दरअसल, नौ साल की उम्र में वैली की पहली फ्लाइंग क्लास हुई थी, फ्लाइंग को लेकर उनकी दीवानगी को इस तरह से समझ सकते हैं कि वे पूरे समय लकड़ी के प्लेन बनाया करती थीं।

  2. मिसौरी के स्टीफन कॉलेज से फ्लाइंग लाइसेंस मिलने के बाद ही उन्होंने प्लेन उड़ाना शुरू किया था। इसके बाद ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी चली गईं क्योंकि वहां पर एविएशन टीम थी। हालांकि, टीम में सभी पुरुष सदस्य थे। 1959 में नासा ने प्रोजेक्ट मर्करी 13 लॉन्च किया था। इस प्रोग्राम के लिए पैसा निजी कंपनी ने लगाया था। प्रोजेक्ट में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी मौका देने की बात कही गई थी।

  3. वैली ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, तो उन्हें भी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया था, जबकि प्रोग्राम 25 से 40 साल की महिलाओं के लिए था। उस वक्त वो सिर्फ 22 साल की थीं। वैली के साथ 12 महिलाएं और थीं। कानों में बर्फीला पानी, बिजली के झटकों जैसे तमाम मुश्किल टेस्ट पास करने के बाद जब जाने का मौका आया, तो नासा ने प्रोग्राम कैंसल कर दिया। तर्क दिया कि महिलाओं को ऐसे प्रोजेक्ट में शामिल नहीं होना चाहिए।

  4. इसके बाद भी वैली ने हिम्मत नहीं हारी। कई सालों तक नासा को अपनी क्षमताओं के बारे में लिखती रहीं। 1971 में फेडरेशन एविएशन अथॉरिटी में वे पहली महिला इंस्पेक्टर बनीं। वो अक्सर कहती हैं कि पुरुष वर्चस्व वाली दुनिया में महिलाएं अपनी क्षमता के जरिए ही मुकाम पा सकती हैं। महिलाओं को आगे ही बढ़ते जाना है, उनका सफर रुकना नहीं चाहिए, वैली का भी रुकने का कोई इरादा नहीं दिखता।

  5. वैली ने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए शादी भी नहीं की। वह बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियों में बंध जातीं तो इस रास्ते पर आगे नहीं बढ़ पातीं। 80 साल की होने जा रही वैली के चेहरे पर जरा भी थकान नहीं दिखती। अभी भी वो फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के तौर पर सेवाएं देती हैं। हर शनिवार को फ्लाइंग करने पहुंच जाती हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      वैली फंकI

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *