Uncategorized

बेजोस की पत्नी को मिल सकते हैं 4.76 लाख करोड़ रु, दुनिया की सबसे अमीर महिला बन जाएंगी



वॉशिंगटन. अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस (55) और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस (48) का तलाक दुनिया में सबसे महंगा हो सकता है। दोनों ने बुधवार को तलाक का ऐलान किया था। संपत्ति का बंटवारा हुआ तो मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं।वॉशिंगटन के कानून के मुताबिक शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति तलाक के समय पति-पत्नी में बराबर बांटी जाती है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 9.59 लाख करोड़ रुपए (13700 करोड़ डॉलर) है। इस हिसाब से मैकेंजी को 4.76 लाख करोड़ रुपए (68 करोड़ डॉलर) मिल सकते हैं।

जेफ बेजोस पत्नी मैकेंजी के साथ।

  1. मैकेंजी को 4.76 लाख करोड़ रुपएमिलते हैं तो वह दुनिया की सबसे अमीर महिला एलाइस वॉल्टन को पीछे छोड़ देंगी। वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी वॉल्टन की नेटवर्थ 3.22 लाख करोड़ रुपए (4600 करोड़ डॉलर) है।

    जेफ बेजोस, मैकेंजी बेजोस।

  2. हालांकि, यह साफ नहीं है कि बेजोस दंपत्ति के बीच शादी से पहले कोई करारहुआ था या नहीं। यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि मैकेंजी पति की संपत्ति में हिस्सा नहीं मांगेंगी। क्योंकि, दोनों ने फैसला किया है कि वेतलाक के बादपरिवार और दोस्त की तरह रहेंगे और पिछले साल शुरू किए गए चैरिटी के कामों को साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे।

    जेफ, मैकेंजी।

  3. साल 1993 में जेफ और मैकेंजी की शादी हुई थी। उस वक्त दोनों हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में काम करते थे। शादी के अगले साल यानी 1994 में जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत की। गैराज से शुरू हुई अमेजन आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 57 लाख करोड़ रुपए है। जेफ बेजोस के पास अमेजन के 8 करोड़ शेयर हैं।

    जेफ, मैकेंजी।

  4. मैकेंजी बेजोस उपन्‍यासकार हैं और उन्‍होंने दि टेस्टिंग ऑफ लूथर अलब्राइट एवं ट्रैप्‍स सहित कई किताबें लिखी हैं। साल 1992 में जॉब इंटरव्यू के दौरान जेफ बेजोस से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। वो हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में इंटरव्यू के लिए गई थीं। जेफ ने ही उनका इंटरव्यू लिया था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Jeff bezos and MacKenzie decide to divorce MacKenzie could become richest women in the world


      अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पत्नी मैकेंजी के साथ।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *