Uncategorized

ब्रिटेन के सिख सहायता समूह ने शरणार्थी कैंपों में रह रहे मुस्लिमों को कुरान और खाना बांटा



बगदाद. ब्रिटेन के सहायता समूह खालसा एड ने इराक के मोसुल में शरणार्थी कैंपों में रह रहे मुस्लिमों को कुरान की प्रतियां बांटीं। खालसा एड ने यह कामरमजान के पवित्र महीने में किया है। सोशल मीडिया पर लोग खालसा एड के इस काम की तारीफ कर रहे हैं। बीते कुछ महीनों में खालसा एड मिडिल-ईस्ट और यूरोप में भी लोगों की मदद कर चुका है।

खालसा एड के सदस्य ने कैंप के मैनेजर को कुरान की प्रतियां सौंपी। मैनेजर ने उनसे पूछा कि क्या वे खाना बांट सकते हैं? इसके बाद कैंप में रह रहे लोगों को खाना भी दिया गया।

लोगों ने कहा- यह प्रेरणादायी
खालसा एड के कुरान और खाना बांटने के के बारे मेंसोशल मीडिया पर एक यूजर साजिद वानी ने लिखा, ‘‘यह निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। खोजने पर दुनियाभर में जरूरतमंद मिल जाते हैं।’’ एक यूजर हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने लिखा, ‘‘सिखों ने रमजान के महीने में इराक के शरणार्थी कैंप में कुरान और खाना बांटा। यह धर्मों के बीच आपसी सौहार्द दिखाता है।’’ एक अन्य यूजर यूसुफ ने ट्वीट किया, ‘‘मानवता हमेशा नस्ल, रंग, संप्रदाय और धर्म के पहले आती है।’’ ट्विटर हैंडल @कासिम39557295 से लिखा गया, ‘‘दुनिया में विविधता है, लेकिन लोगों की मदद करके हम शांति ला सकते हैं। सहनशीलता और सम्मान जरूरी है।’’

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Sikh Charitable group Khalsa Aid gifted cpoies of quran in iraq

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *