Uncategorized

मगरमच्छों से भरी 580 किमी लंबी मलावी झील 54 दिन में पार की, 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए



लिलोंग्वे. 580 किमी लंबी अफ्रीका की मलावी झील पार करने वाले मार्टिन हॉब्स (45) दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इसके लिए उन्हें 54 दिन तैरना पड़ा। हॉब्स ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहला- वह झील में इतनी लंबी दूरी तक अकेले तैरने वाले पहले इंसान बने। दूसरा- पूरी झील उन्होंने लगातार 54 दिन में तैरकर पार की।

  1. हॉब्स ने अपना एथलेटिक करियर बाइकर और मैराथन रेसर के तौर पर शुरू किया था। लेकिन एक हादसे में उनकी रीढ़ की डिस्क टूट गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाइक चलाने और दौड़ने से मना कर दिया।

  2. इसके बाद हॉब्स ने सोचा कि वह तैराकी से अपने स्पोर्ट्स करियर दोबारा शुरू कर सकते हैं। एक अमेरिकी चैनल को उन्होंने बताया- मैं हमेशा से जोखिम वाले खेल खेलों में हिस्सा लेना चाहता था। मैंने कभी यह नहीं चाहा कि मेरे मरने के बाद लोग मुझे केवल इस रूप में याद करें कि वह एक बहुत मेहनती इंसान था।

  3. हॉब्स के मुताबिक- मैंने समझ लिया था कि सीधा तैरूंगा तो कामयाब हो जाऊंगा। लेकिन यह भी सच है कि मैं मगरमच्छों से घबरा गया था। तैरने के दौरान कई बार खराब मौसम का भी सामना करना पड़ा। एक बार टॉरनैडो (तूफान) भी आया, जिसमें कई फीट तक लहरें उठ गईं।

  4. हॉब्स रोज करीब 11 किमी तैरते थे। उनके मुताबिक- मैंने हर घंटे का लक्ष्य तय कर लिया था। तैरने के दौरान में अपने खाने या चॉकलेट बार के बारे में सोचता था। इससे मुझे थकान से उबरने में मदद मिलती थी।

  5. हॉब्स बच्चों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ स्माइल फाउंडेशन से भी जुड़े हुए हैं। वह मोटिवेशनल स्पीच देने और किताब लिखने की भी योजना बना रहे हैं। अब तक हॉब्स 10 हजार डॉलर (करीब 7 लाख रुपए) जुटा चुके हैं। अब उनकी योजना 35 हजार डॉलर (करीब 25 लाख रुपए) जुटाने की है।

  6. मलावी देश का नाम मलावी झील पर ही है। यह देश की पूर्वी सीमा बनाती है। झील में मगरमच्छ, दरियाई घोड़े (हिप्पोपोटोमस) और मच्छरों की बहुतायत है, तैराकी के लिहाज से इसे खतरनाक माना जाता है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Martin Hobbs swim 600 km crosses malawi lake cemented a world record


      Martin Hobbs swim 600 km crosses malawi lake cemented a world record

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *