Uncategorized

मेलानिया का वुडन स्टेच्यू चर्चा में, लोगों ने कहा- वे अपनी प्रतिकृति से ज्यादा सख्त



जुबलिजाना.स्लोवेनिया मेंअमेरिकाकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प कालकड़ी से बनाए गए स्टेच्यू पर लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है। मेलानिया स्लोवेनिया मूल की ही हैं। स्टेच्यू पेड़ के तने को काटकर बनाया गया है।मेलानिया के गृह राज्य रोजनो में स्थापित की गई मूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों ने इसे अपमान बताया हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग चुटकुले बना रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेच्यू मेलानिया का नहीं है। वह एक किताबी करैक्टर स्मरफे (नीले रंग की एक काल्पनिक महिला पात्र) जैसा दिखता है। वहीं सोशल मीडिया लोग मेलानिया को स्टेच्यू से ज्यादा कठोर दिल काबताकर मजाक उड़ा रहे हैं। स्टेच्यू को कलाकार एलेस जुपेक और ब्रैड डाउनी ने बनाया है।

  1. 2017 में मेलानिया ट्रम्प के साथ स्लोवेनिया आई थीं। उस दौरान उन्होंने जो ड्रेस (नीले रंग की) पहनी थी,स्टेच्यू की ड्रेस रंग वैसा ही रखा गया है। मेलानिया की भाव-भंगिमा वैसी ही रखी गई है, जैसे वे लोगों का अभिवादन कर रही हों।

  2. एक व्यक्ति ने मीडिया से कहा- मेलानिया की स्टेच्यू बनानाठीक नहीं है, यह उनका अपमान है। आखिर हम कहना क्या चाहते हैं। वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा-वास्तव में मेलानिया स्टेच्यू से ज्यादा लकड़ी (सख्त) हैं।

  3. आर्टिस्ट जुपेक का कहना है-हमने मेलानिया के 2017 के दौरे को स्टेच्यू में दिखाने की कोशिश की। वहीं दूसरे आर्टिस्ट ब्राउनी का कहना है कि स्टेच्यू स्लोवेनिया में एकल प्रदर्शनी के लिए तैयार है। यह कैरेक्टर पौराणिक ग्रीक कथाओं पर आधारित है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      मेलानिया ट्रम्प और उनका वुडन स्टेच्यू।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *