Uncategorized

मोदी ने कहा- विदेशों में किसी को भारतीयों से शिकायत हो, ऐसी कोई घटना याद नहीं



नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। यहां उन्होंने ईस्टर के दिन धमाकों में मारे गए लोगों को चर्च में श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रपति भवन में पौधा भी लगाया। मोदी ने कोलंबो स्थित इंडियन हाउस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मोदी ने कहा ‘‘आज विश्व में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। इसका सबसे ज्यादा श्रेय दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले भारतीयों को जाता है। आप दुनिया के किसी भी देश में जाइए, भारतीयों के प्रति किसी को कोई भी शिकायत हो, ऐसी कोई घटना मेरे ध्यान में नहीं आई।’’

कोलंबो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने मोदी की अगुआई की थी। इसके बाद मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के अलावा विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे और तमिल राष्ट्रीय गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात की। 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद मोदी वहां जाने वाले पहले विदेशी नेता हैं। श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों में 11 भारतीय समेत 258 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली थी।

भारतीय जिस देश में रहता है, वहां के प्रधानमंत्री की सोच रखता है- मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में भारत का गौरव और संस्कृति बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। आज विश्व में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। इसका सबसे ज्यादा श्रेय दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले भारतीयों को जाता है। भारतीयों ने हर जगह उपलब्धियां हासिल की हैं। भारतीय व्यक्ति जिस देश में रहता है, उसकी सोच उस देश के प्रधानमंत्री की तरह ही होती है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यह ताकत देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’

‘भारतीयों ने बहुमत की सरकार देकर बहुत बड़ा संदेश दिया’

मोदी ने कहा, ‘‘आप टीवी तो देखते ही होंगे। भारतीयों ने बहुमत की सरकार देकर बहुत बड़ा संदेश दिया है। अगर चीन को छोड़ दें तो दुनिया के किसी भी देश की जनसंख्या से ज्यादा लोगों ने वोट डाला था। आजादी के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा मतदान हुआ। महिलाओं ने भी आजादी के बाद इतनी बड़ी संख्या में मतदान किया। भारत में लोकतंत्र कोई व्यवस्था नहीं है, भारत में लोकतंत्र एक संस्कार है। दुनिया यही समझ नहीं पाती है। दुनिया आज भी व्यवस्था के लोकतंत्र से जुड़ी है और भारत संस्कार के लोकतंत्र से जुड़ा है। सिर्फ मतदान तक ही किसी को कहीं से कम, तो किसी को कहीं से ज्यादा वोट मिलते हैं। लेकिन चुनाव के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश एक होता है। 130 करोड़ देशवासियों का कल्याण ही सरकार का लक्ष्य होता है। हमें अगले पांच साल में काफी विकास करना है।’’

बतौर प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा श्रीलंका दौरा
प्रधानमंत्री रहते मोदी का यह तीसरा श्रीलंकाई दौरा था। इससे पहले वे 2015 और 2017 में भी श्रीलंका दौरे पर जा चुके हैं। दौरे से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मोदी का यह दौरा श्रीलंका सरकार को यह बताने के लिए है कि मुश्किल हालात में हम उनके साथ बराबरी से खड़े हैं। मंत्रालय ने कहा था कि आतंकवाद से निपटने में भारत सरकार श्रीलंका की पूरी मदद करेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मोदी ने चर्च में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।


PM Narendra Modi to visit Sri Lanka live updates Narendra Modi to visit Tirumala temple


PM Narendra Modi to visit Sri Lanka live updates Narendra Modi to visit Tirumala temple

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *