Uncategorized

मोदी ने फोटो सेशन के दौरान सोफे पर बैठने से इनकार किया, कुर्सी मंगवाई



व्लादिवोस्तोक. यहां ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) की बैठक के दौरान एक अनोखा वाकया सामने आया। गुरुवार को फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोफा रखा गया था, जबकि अन्य लोगों के लिए कुर्सियां थीं। मोदी ने सोफे पर बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद अफसरों ने उनके लिए कुर्सी रखवाई। इस वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों ने की तारीफ
एक यूजर ने कहा, ‘‘यह अच्छी प्रतिक्रिया थी। इसकी तारीफ में हमारे पास शब्द नहीं है। इसमें उनकी सादगी दिखाई देती है।’’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘‘हमारे पास एक उदार और गंभीर प्रधानमंत्री है। वे जमीन से जुड़े हैं।’’

एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी की सादगी उन्हें दुनिया का सबसे सम्मानित नेता बनाती है। वे जो संदेश देना चाहते हैं, वह उनकी बात में स्पष्ट रहता है। वे जानते हैं कि देश के लिए क्या बेहतर है। वे लोगों के लिए तो बहुत विनम्र हैं, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए बहुत सख्त।’’

दो दिन के दौरे पर व्लादिवोस्तोक गए थे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के दौरे पर रूस के व्लादिवोस्तोक गए थे। यहां ईईएफ समिट में गुरुवार को उन्होंने कहा कि भारत सुदूर पूर्व (फार ईस्ट) के विकास के लिए एक बिलियन डॉलर (करीब 7200 करोड़ रुपए) देगा। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी आर्थिक कूटनीति के नए आयाम स्थापित करेगी।मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Vladivostok: Modi refuses sofa, opts for chair at photo session

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *