Uncategorized

राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी पेश करने के 24 घंटे के भीतर कमला हैरिस ने जुटाए 10.65 करोड़ रु.



वॉशिंगटन. भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी पेश करने के 24 घंटे के भीतर 10.65 करोड़ रुपए जुटा लिए। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उन्होंने अपना अभियान सोमवार से शुरू किया था। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद कमला ने घोषणा के 12 घंटे के भीतर ही 7.1 करोड़ रुपए जुटाए। उनसे पहले अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड भी 2020 के राष्ट्रपति चुनाव मेंअपनी उम्मीदवारी पेश कर चुकी हैं।

  1. कमलाने राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी एबीसी न्यूज के ‘गुड मार्निंग अमेरिका’ कार्यक्रम में रखी थी। फाक्स न्यूज का कहना है कि उन्हें 38 हजार लोगों ने चंदे के रूप में 10.65 करोड़ रुपए दिए। उन्हें प्रति व्यक्ति 2641 रुपए बतौर चंदे में मिले। उनके समर्थकों ने 78 लाख 51 हजार रुपए प्रचार सामग्री (टी शर्ट, हैट) बेचकर जुटाए। उन्होंने ट्वीट कर समर्थकों का आभार जताया है।

  2. कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार बनने की घोषणा मार्टिन लूथर किंग जूनियर की जयंती पर की। उनका कहना था कि इस मौके पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करके वे गौरान्वित महसूस कर रही हैं। उनका कहना था कि लूथर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपना प्रेरणा स्रोत मानते थे।

  3. कमला दो साल पहले कैलिफोर्निया से सीनेटर चुनी गई थीं। डोनाल्ड ट्रम्प का वह लगातार विरोध करती रही हैं। वे कहती हैं कि अमेरिका के लोग फाइटर चाहते हैं। वो चाहते हैं कि कोई उनके अधिकारों के लिए लड़े। हालांकि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए भी 54 साल की कमला को प्राइमरी चुनावों में जीत हासिल करनी होगी। उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के12 सांसदों से हो सकता है।

  4. अमेरिकी मीडिया ग्रुप पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2018 में कराए गए डेमोक्रेटिक वोटर्स पोल में कमला को राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रम्प के खिलाफ पांचवीं पसंदीदा नॉमिनी माना गया था। पोल में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन का नाम सबसे आगे था। ओबामा शासन के दौरान कमला ‘फीमेल ओबामा’ के नाम से लोकप्रिय थीं।वे 2016 में अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) के लिए निर्वाचित हुई थीं।

  5. कमला हैरिस तमिलनाडु में जन्मी मां और अफ्रीकी-अमेरिकी पिता (जमैकन मूल के) की बेटी हैं। कमला के माता-पिता दोनों अमेरिका पढ़ने के लिए आए थे, बाद में यहीं शादी कर ली और बस गए। हालांकि दोनों का बाद में तलाक भी हो गया। कमला की बहन माया हैरिस 2016 में चुनाव के वक्त हिलेरी क्लिंटन के कैंपेन का हिस्सा थीं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Kamala Harris raises over USD 1 million within 24 hours of her presidential bid announcement

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *