Uncategorized

राष्ट्रपति पुतिन की लोकप्रियता में 20 अंकों की गिरावट, नए पेंशन कानून से लोग नाराज : सर्वे



मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता में पिछले एक साल के दौरान 20 अंकों की गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि नए पेंशन कानून को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। यह खुलासा अखबार मॉस्को टाइम्स के सर्वे में हुआ।

  1. रिपोर्ट के मुताबिक, कई महीनों से हो रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद पुतिन ने पुरुषों के लिए पेंशन की उम्र बढ़ाकर 65 साल और महिलाओं के लिए 60 साल कर दी। इस विवादास्पद कानून पर पुतिन ने पिछले हफ्ते हस्ताक्षर किए। यह कानून वर्ष 2019 से लागू होगा।

  2. सर्वे के मुताबिक, व्यक्तिगत विश्वसनीयता के आधार पर नवंबर 2017 में पुतिन की लोकप्रियता 59% थी। सितंबर 2018 में यह 39% रह गई। हालांकि, जून 2018 में सरकार ने पेंशन सुधार योजना की घोषणा की थी तो 48% लोगों ने पुतिन पर विश्वास होने की बात कही थी।

  3. पिछले एक साल में रूस के लोगों में पुतिन के प्रति अविश्वास का स्तर भी बढ़ा। नवंबर 2017 में यह 7% था, जो अब 13% हो गया। लोगों का मानना है कि सरकार उन पर बोझ डालकर अपनी दिक्कतें दूर करना चाहती है। रूस के लोग पेंशन को अपनी बचत मानते हैं। अब उम्र का स्तर बढ़ने से लोगों की बचत में कमी आएगी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Trust in Putin drops to 39 pc: Poll

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *