Uncategorized

वन्यजीवों की तस्करी रोकने 109 देशों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन थंडरबाल, 600 गिरफ्तार



लियो (फ्रांस). जानवरों का बचाने के लिए 109 देशों ने मिलकर ऑपरेशन थंडरबाल चलाया।वन्यजीवों की तस्करी रोकने और उनके संरक्षण के लिए इंटरपोल और वर्ल्ड कस्टम्स ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूसीओ) ने मिलकर यह कार्रवाई की।2000 मामलों में 600 लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस साल अब तक 440 हाथी दांत जब्त किए गए है। इसके अलावा 4300 जीवित पक्षियोंऔर दुर्लभ प्रजाति के 10 हजार समुद्री कछुओं को भी बचाया गया। अकेले जून महीनेमें ही 23 लंगूर, 30 शेर, चीता, बाघ समेत एक टन से अधिक पेंगोलिन की हडि्डयों को जब्त किया गया है। इतना ही नहीं 74 ट्रक अवैध लकड़ी, 2600 से अधिक पौधे भी बरामद किए हैं।

  1. ऑपरेशन थंडरबॉल का प्रमुख मकसद तस्करों के इलाके, उनके रास्ते और अधिक मांग वाले देशों को चिह्नित कर इसे बंद कराने का दबाव बनाना है।दोनों संगठनों ने 2017 में ऑपरेशन थंडरबर्ड चलाया था। 2018 में इसी तरह की कार्रवाई को ऑपरेशन थंडरस्टॉर्म नाम दिया गया।

  2. वन्यजीवों और वनस्पतियों की तस्करी से जुड़ा नशीली दवाओं और हथियारों का काम दुनिया में तीसरा बड़ा आपराधिक व्यापार है। इसलिए तस्करों के निशाने पर सबसे ज्यादा हाथी (दांतों के लिए ) और आंतरिक अंगों के लिए बड़ी बिल्लियां (शेर, चीता, बाघ) रहती हैं। इसके चलते कुछ प्रजातियां खतरे में पड़ गई हैं और उन पर विलुप्त होनेका खतरा है।

  3. वर्तमान में वन्य जीवों और वनस्पतियों से निर्मित दवाओं की सबसे अधिक मांग चीन में है। इसी के चलते यहां अवैध शिकार कर शार्क फिन्स, गैंडे केसींग लाए जाते है। साथ ही छोटे स्तनपायी जीवों में पेंगोलिन के अंगों मांग ज्यादाहै।

  4. डब्ल्यूसीओ के पर्यावरण कार्यक्रम के प्रबंधक रो राथ ने बताया, ‘‘अगर हम उन विशेष देशों में तस्करी केरास्तों की पहचान कर पाते हैं और उन परशिकंजा कसते हैं, तो वे दूसरे तरीके सेअपराध करने लगते हैं। इस कारण पूरी प्रणाली को ही बदलने की जरूरत है।’’

  5. डब्ल्यूसीओ महासचिव कूनियो मिकुरिया ने कहा, ‘‘ऑपरेशन थंडरबाल के जिस तरह परिणाम दिखरहे हैं,यह वन्यजीव अपराध के खिलाफ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का साझा अभियान है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे प्रयास से पूरी दुनिया में जागरूकता आएगी। सामाजिक संगठन तस्करों की पहचान कर पकड़वाने में मदद करेंगे।’’

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      रूसी पुलिस द्वारा बचाए गए समुद्री कछुए।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *