Uncategorized

वेनिस का पुल पर्यटकों के अनुकूल नहीं पाया गया, स्पेन के आर्किटेक्ट पर 61 लाख रुपए जुर्माना



वेनिस. पिछले कुछ सालों से वेनिस लगातार बढ़ रहे पर्यटकों पर लगाम लगाने में जुटा है। लेकिन अब इटली के इस प्रसिद्ध शहर ने कॉन्स्टिट्यूशन नहर पर पुल बनाने वाले आर्किटेक्ट पर कार्रवाई की है। पर्यटकों के अनुकूल ब्रिज न होने के कारण स्पेनिश आर्किटेक्ट सैंटियागो कैलात्रावा पर 86,000 डॉलर (करीब 61 लाख रु.) का जुर्माना लगाया है। वेनिस प्रशासन का कहना है कि यह ब्रिज पर्यटकों को नहीं संभाल पा रहा।

  1. इटली के कोर्ट ने 9 अगस्त को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आर्किटेक्ट ने ब्रिज के निर्माण में लापरवाही बरती है। सैंटियागो ने डलास, टेक्सास और कैलगरी, अल्बर्टा में ब्रिज को डिजाइन किया है। उन्हें अपने काम की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए थी।

  2. 300 फीट लंबे पोंटे डिला कॉन्स्टिट्यूजीओन ब्रिज को 2008 में शुरू किया गया था। इसका नाम इटली के संविधान के 60 साल पूरा होने पर रखा गया। दायर मुकदमे के मुताबिक, ब्रिज में स्टील का ढांचा लगा हुआ है। इसके कांच के किनारे हैं, जिसके चलतेवेनिस के कई पर्यटकोंको संभाल नहीं पाता।

  3. यह पहली बार नहीं है जब आर्किटेक्टसैंटियागो ऐसे मामले में चर्चा में आए हैं। इससे पहले 2015 में एक योजनाबद्ध ‘शिकागो स्पायर’ इमारत को बनाने पर रोक लगा दी गई थी। सैंटियागो के कार्यालय के एक प्रतिनिधि ने बताया कि वैश्विक वित्तीय संकट के कारण यह परियोजना रद्द कर दी गई थी।

  4. वेनिस ने पर्यटकों पर सख्त नियंत्रण लगाया है। एक अखबार के मुताबिक- बड़ी समस्या एक दिन के लिए आने वाले पर्यटकों से है। वेनिस प्रशासन ने इन पर्यटकों पर लेवी लगाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत 3 यूरो (करीब 230 रुपए) से की गई है। 2020 तक लेवी को 10 यूरो करने का प्लान है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      कॉन्स्टिट्यूशन ब्रिज, वेनिस (इटली)।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *