Uncategorized

वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर, उनकी रिसर्च और अवॉर्ड्स की होगी नीलामी



वॉशिंगटन. दिवंगत वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की निजी चीजों की पहली बार नीलामी होगी। इनमें उनके साइंटिफिक पेपर्स, उनकी हाई-टेक व्हीलचेयर और दुनियाभर में मशहूर कार्टून शो ‘द सिम्प्संस’ के लिए लिखी गई उनकी स्क्रिप्ट भी शामिल है।नीलामी का ऐलान सोमवार को किया गया। हॉकिंग द्वारा इस्तेमाल कुल 22 चीजों को ऑनलाइन ऑक्शन में रखा जाएगा।

जानकारों के मुताबिक, उनकी ज्यादातरचीजों की कीमत करोड़ों में रहेगी। यहां तक की कुछ चीजों के लिए बोली की शुरुआत ही करोड़ों से होगी।क्रिस्टीज ऑक्शन फर्म में किताबों और लिपियों के जानकार थॉमस वेनिंग के मुताबिक- “नीलाम किए जाने वाले रिसर्च पेपर्स हॉकिंग ने अपनी पीएचडी रिसर्च के दौरान तैयार किए थे। इसमें उनकी बुद्धिमता की झलक दिखाई देती है। 1965 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान लिखे 5 रिसर्च पेपर में से एक ‘प्रॉपर्टी ऑफ एक्सपैंडिंग यूनिवर्स’ को नीलामी में औसत 1.50 लाख पाउंड (करीब 1.43 करोड़ रुपए) मिल सकते हैं। यह पेपर उन्होंने अपने हाथ से लिखा और साइन किया था।”

STEPHEN

जिस व्हीलचेयर के सहारे चले, उसके लिए मिल सकते हैं 10 से 15 लाख रुपए
कैम्ब्रिज में आवेदन के ठीक बाद ही उन्हें अपनी दिमागी बीमारी (न्यूरो) ‘एएलएस’ के बारे में पता चला था। इसकी वजह से 22 साल की उम्र में ही उन्हें लकवा मार गया था। इस हालत में उन्होंने वॉयस जेनरेटिंग (आवाज पैदा करने वाले) कम्प्यूटर और हाई-टेक व्हीलचेयर्स के सहारे अपना मूवमेंट बनाए रखा।

अब उनके द्वारा इस्तेमाल की गईव्हीलचेयर की नीलामी की जाएगी। माना जा रहा है कि इसके लिए कम से कम 10 से 15 हजार पाउंड्स (करीब 10 से 15 लाख रुपए) तक की बोली लग सकती है। इस नीलामी में मिलने वाला सारा पैसा स्टीफन हॉकिंग फाउंडेशन और मोटर न्यूरॉन डिसीज एसोसिएशन को जाएगा।

STEPHEN

किताब की भी होगी नीलामी

नीलामी में स्टीफन हॉकिंग की जीवनी ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ पर अंगूठे का निशान लगेएडिशन की भी नीलामी होगी। इसे खरीदने वाले को उनकी जैकेट भी दी जाएगी। स्टीफन की बेटी लूसी हॉकिंग ने कहा कि इस सेल की बदौलत उनके चाहने वाले उनके उत्कृष्ट और महान कार्यों को अपने साथ रख सकेंगे।

हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड (ब्रिटेन) में हुआ था। उन्होंने ब्लैक होल और रिलेटिविटी (सापेक्षता) के क्षेत्र में काफी काम किया। उनकी किताब ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ दुनियाभर में काफी चर्चित रही थी। इसी साल 14 मार्च को 76 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


हॉकिंग द्वारा इस्तेमाल कुल 22 चीजों को ऑनलाइन ऑक्शन में रखा जाएगा। -फाइल फोटो


22 साल की उम्र में ही हॉकिंग को लकवा मार गया था। -फाइल फोटो


हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड (ब्रिटेन) में हुआ था। -फाइल


इसी साल 14 मार्च को 76 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। -फाइल


हॉकिंग को 2009 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रेसिडेंसियल मेडल दिया था। -फाइल


Stephen Hawking’s wheelchair, his research and awards will be auctioned


Stephen Hawking’s wheelchair, his research and awards will be auctioned

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *