Uncategorized

शाम को जॉगिंग करना ज्यादा फायदेमंद, शरीर की ऑक्सीजन कम खर्च होती है



कैलिफोर्निया. फिट रहने के लिए सुबह के समय जॉगिंग करने वालों के लिए एक रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने रिसर्च के बाद दो रिपोर्ट जारी की हैं। इनके मुताबिक, लोगों के लिए सुबह की बजाय शाम को जॉगिंग करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। शाम को व्यक्ति जॉगिंग के समय 50% कम ऑक्सीजन खर्च करता है और ज्यादा ऊर्जा के साथ दौड़ सकता है। इजराइल वीजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और इर्विन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों की टीम के शोध मेंयह बात सामने आई।

  1. वैज्ञानिकोंका कहना है कि हो सकता है कि उनके शोध के नतीजेइंसानों पर एकदम सही साबित न हों। कई लोग ऐसे होते हैं, जो रात को जागना पसंद करते हैं या फिर रात को काम करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सुबह जल्दी उठना और काम करना पसंद करते हैं।

    EJ

  2. रिसर्च टीम ने कहा कि जॉगिंग हमारी दिनचर्या पर अनुकूल प्रभाव डालती है। यह हमें मौसम के बदलाव और खराब दिनचर्या के दौरान भी ठीक रखती है। खराब दिनचर्या से मतलब असमय नींद और भोजन लेना है।

  3. दिनचर्चा व्यक्ति की मानसिकता और शरीर के अंगों पर प्रभाव डालती है। व्यक्ति की दिनचर्या यदि खराब होगी तो उसे कैंसर जैसी घातक बीमारी तक हो सकती है। व्यक्ति को स्लीप डिसऑर्डर हो सकता है। वहडिप्रेशन में भी जा सकता है। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति को एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

    EJ

  4. पहली रिसर्च में वैज्ञानिकों ने चूहे को ट्रेडमिल पर दौड़ाया था। टीम ने इस रिसर्च के नतीजों की तुलना 12 इंसानों से की, तो भी रिजल्टएक जैसे ही आए। 2009 में भी साइकिलिंग इवेंट टूर डी फ्रांस के दौरान इस तकनीक को आजमाया गया था। यह साइक्लिस्ट्स की क्षमता को बढ़ाने के लिए लागू की गई थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      प्रतीकात्मक फोटो।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *