श्रीलंका से रिश्तों पर फोकस, सिल्क रोड बनाने में दोनों देशों के बीच बढ़ा सहयोग: शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने श्रीलंका के साथ कूटनीतिक रिश्ते बनाने पर जोर दिया है। श्रीलंका के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए शी ने कहा कि चीन दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सहयोग बढ़ाना चाहता है। शी ने कहा कि श्रीलंका ने मैरीटाइम सिल्क रोड के कंस्ट्रक्शन में सहयोग दिखाकर दोनों देशों को लाभ देने वाले नतीजे हासिल कर लिए हैं। बता दें कि चीन अपने वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट की तरह ही इंडियन ओशियन के रास्ते भी एक मैरीटाइम सिल्क रोड बनाना चाहता है। इसके लिए चीन श्रीलंका के हम्बनटोटा और अफ्रीका के जिबूती में बंदरगाह भी बना रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story