Uncategorized

संयुक्त राष्ट्र के बेस पर आतंकी हमला, शांति मिशन में लगे 10 लोगों की हत्या



बमाको. माली के उत्तरी इलाके में स्थित संयुक्त राष्ट्र के बेस पर हुए हमले में 10लोगों की मौत और 25 घायल हो गए। ये सभी वहां शांति मिशन के लिए काम कर रहे थे। अभी माली में चल रहे मिशन में संयुक्त राष्ट्र के 13 हजार लोग कार्यरत हैं। पिछले साल अप्रैल में इसी बेस पर हुए हमले में 2 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की मौत हो गई थी। रविवार सुबह हुए हमले में अल्जीरिया सीमा के नजदीक स्थित ओलहॉक बेस को निशाना बनाया गया। हमलावर इस्लामी आतंकी संगठन से संबद्ध बताए जा रहे हैं।

  1. उत्तरी माली में कार्यरत एक राजनयिक ने बताया कि हमले में कई हमलावर भी मारे गए हैं। एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि बंदूकधारी आतंकियों ने रविवार सुबह हमला बोला। संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरी माली में शांति मिशन तब शुरू किया था जब इस्लामी आतंकियों ने 2012 में यहां पर कब्जा कर लिया था। 2013 में उन्हें फ्रांस की सेना ने खदेड़ दिया था।

  2. 2015 में बमाको सरकार व इस्लामी आतंकियों के बीच शांति समझौता हो गया था। इसका उद्देश्य माली में शांति बहाल करना था। लेकिन बाद में यह फेल हो गया। इस्लामी आतंकी नहीं माने और वो लगातार हिंसा करते रहे। उन्होंने बुर्किना फासोऔर नाइजर पर भी हमले किए थे। हिंसा जारी रहने पर फ्रांस के साथ अमेरिका ने माली सरकार की आलोचना की है।

  3. सीरिया की राजधानी में मिलिट्रीइंटेलिजेंस आफिस के पास हुए बम धमाके में कई लोगों की मौत हो गई। एजेंसी का कहना है कि एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि हमला आत्मघाती था या नहीं। अभी तक यह भी पता नहीं चल सका है कि बम धमाके में मारे गए लोगों की संख्या कितनी है?

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Attack on UN base in Mali kills 8 peacekeepers: UN source

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *