Uncategorized

सरकार समर्थित सेनाओं और हूती विद्रोहियों के बीच जंग, 24 घंटे में 150 लोगों की मौत



सना. यमन के तटीय शहर होदैदा में बीते 24 घंटे में झड़प के दौरान 150 लोगों की मौत हो गई। यमन में लंबे समय से गृहयुद्ध जारी है। इसमें सरकार समर्थित सेना और हूती विद्रोहियों के बीच जंग जारी है। सरकार की सेना को सऊदी अरब की अगुआई वाली गठबंधन फौजें मदद दे रही हैं। ब्रिटेन के एक टॉप डिप्लोमैट ने युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल की अपील की है।

होदैदा लाल सागर के मुहाने पर बसा है। यहां यमन की करीब एक करोड़ 40 लाख आबादी रहती है। युद्ध के चलते यहां भुखमरी का खतरा पैदा हो गया है। युद्धविराम की बात पर सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता ने रियाद में कहा कि हमारा अभियान अभी भी चल रहा है। हमारा मकसद विद्रोहियों पर बातचीत के लिए दबाव बनाना है।

हर हालत में युद्ध रुकना चाहिए
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अगर होदैदा खत्म हो गया तो स्थिति काफी बिगड़ जाएगी। युद्ध किसी भी हालत में रुकना चाहिए। इसके लिए राजनीतिक चर्चा भी जरूरी है ताकि अगले साल को बर्बाद होने से रोका जा सके। सरकार समर्थित सेना के एक सूत्र के मुताबिक, विद्रोहियों ने होदैदा पर बड़े पैमाने पर हमला करने से पैर पीछे खींच लिए हैं। होदैदा2014 से हूती विद्रोहियों के कब्जे में था। वहीं, हूती विद्रोहियों ने संदेश में कहा कि उन्होंने सरकार समर्थित फौजों को होदैदा में हमले के लिए उकसाया था।

11 दिन की लड़ाई के बाद होदैदा पहुंचीं सेनाएं
सरकार समर्थित सेनाओं को होदैदा में दाखिल होने में 11 दिन तक हूती विद्रोहियों से जंग लड़नी पड़ी। चश्मदीदों और सैन्य सूत्रों के मुताबिक, विद्रोहियों ने छतों पर चढ़कर गोलीबारी की। वहीं, सेनाओं के शहर में दाखिल होने के बाद सड़क पर हिंसा का दौर शुरू होने का खतरा बढ़ गया है।

हूती विद्रोहियों का सिविल वॉर
2015 से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। हूती विद्रोह की शुरुआत उत्तरी यमन से 2004 में हुई थी। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने यमन के राष्ट्रपति अब्द्राबो मंसूर हादी को मान्यता दी है। हूती नेता हुसैन बद्रेद्दीन अल हूती पर 55 हजार डॉलर का इनाम भी रखा गया था। सिविल वॉर में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यमन में युद्ध हर हाल में बंद होना चाहिए। (फाइल)

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *