Uncategorized

हनीमून के लिए 33 देश गए, भारत आए तो दुल्हन ने निभाई परंपरा; दुपट्टा डाला-बिंदी लगाई



वॉशिंगटन. अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले कपल निक ऑस्ट (24) और उनकी पत्नी जो (27) ने शादी के पहले साल को खास बनाने का प्लान किया। दोनों ने 33 देशों में हनीमून मनाया। निक-जो भारत भी आए और ताजमहल गए। यहां जो ने परंपरा का बाकायदा ध्यान रखा। उन्होंने दुपट्टा पहना और माथे पर बिंदी भी लगाई। खास बात यह कि निक-जो ने सभी देशों में अपनी शादी की ड्रेस पहनी।

  1. शादी के पहले 10 महीने में दोनों माउंट एवरेस्ट (नेपाल) और चीन की दीवार समेत बार्सीलोना (स्पेन), दुबई (यूएई), रोम (इटली), फ्रांस, तुर्की, इंडोनेशिया, जापान, ग्रीस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, इजरायल, सिंगापुर, मिस्र, श्रीलंका और स्विट्जरलैंड जैसे कई देशों में गए। यात्रा का समापन सेशेल्स में किया।

    Paris

  2. निक-जो एक-दूसरे को हाईस्कूल के दिनों से जानते हैं। पहली डेट के दौरान दोनों को आइडिया सूझा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक दिन साथ में दुनिया घूमेंगे। इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्लान किया और शादी के दो साल पहले से पैसे जोड़ना शुरू कर दिया था।

    Rome

  3. निक-जो ने 2016 में सगाई की और दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। एक-दूसरे से किए वादे के तहत जनवरी 2018 में दोनों अपनी पहली यात्रा पर थाईलैंड रवाना हो गए। जो कहती हैं कि जिंदगी में महज एक बार अपनी वेडिंग ड्रेस पहनना नाकाफी है। साथ ही इतनी बड़ी दुनिया में आप सारी जिंदगी एक ही शहर में नहीं रह सकते।

    Couple

  4. निक-जो ने दुनिया को अपने टूर और फोटोग्राफ से रूबरू कराने के लिए इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट भी बनाया, इसे ‘मैरीमीइनट्रेवल’ नाम दिया। इसके 30 हजार फॉलोअर्स हैं। जो के मुताबिक, “हमें उम्मीद है कि लोगों को हमारी यात्रा से प्रेरणा मिलेगी और वे भी नई जगहों पर जाएंगे और नई हॉबी को अपनाने की कोशिश करेंगे।”

    Swiss

  5. निक-जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की कामयाबी का श्रेय ईमानदारी को देते हैं। उनके मुताबिक- हमने कभी भी यह नहीं दिखाना चाहा कि हम दुनिया के सबसे परफेक्ट ट्रेवल कपल हैं क्योंकि यह सच नहीं है। इंस्टाग्राम ने हमें सिर्फ खुद को जवाबदेह बनाए रखने के लिए प्रेरित किया है। हमेशा यह बताने के लिए कि असल में क्या चल रहा है। यह अन्य यात्रियों से मिलने और उनकी कहानियों से सीखने के लिए भी एक शानदार टूल है।

    Couple

  6. निक-जो 2019 में कई ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं। निक कहते हैं कि हमारा लक्ष्य एक ही है और यही हमेशा रहेगा- किसी भी तरह से दूसरों की मदद करना। अगर हम अपने कारनामों के बारे में ब्लॉग लिख सकते हैं और किसी को यात्रा की योजना बनाने में मदद कर सकते हैं,तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी जीत है।

    Couple

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      ताजमहल पर जो ऑस्ट।


      सिडनी में जो ऑस्ट।


      ऑस्ट्रिया में निक ऑस्ट और जो।


      बार्सीलोना (स्पेन) में निक-जो।


      चीन की दीवार पर निक-जो।


      दुबई में जो ऑस्ट।


      ग्रीस में निक ऑस्ट और जो।


      इंडोनेशिया के नूसा पेदिना में जो ऑस्ट।


      इजरायल में निक और जो ऑस्ट।


      जापान के बांस के जंगल में निक-जो।


      मॉन्टेनेग्रो (सर्बिया) में निक और जो।


      न्यूजीलैंड में जो।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *